जिले के 936 ग्राम प्रधानों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ
सब हेड
ऑनलाइन आयोजित किया गया शपथ ग्रहण समारोह, ग्राम पंचायत सदस्यों ने भी ली शपथ
- 67 ग्राम पंचायतों में कोरम के अभाव में नहीं हो पाया शपथ ग्रहण
- जहां ग्राम पंचायत सदस्यों के पद रिक्त हैं वहां आई है यह दिक्कत
- नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों की पहली बैठक बृहस्पतिवार को होगी
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। जिले के 936 ग्राम प्रधानों को मंगलवार सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे के बीच पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम ऑनलाइन आयोजित किया गया था। ब्लॉक मुख्यालय से इंटरनेट से जुड़े ग्राम प्रधानों व ग्राम पंचायत सदस्यों ने कार्यभार प्रमाणपत्र भी हस्ताक्षर कर ग्राम पंचायत सचिव को सौंप दिए। बृहस्पतिवार को ग्राम पंचायत की पहली बैठक होगी, जिसमें विकास कार्यों को मंजूरी दी जाएगी। इसी के साथ ग्राम पंचायतों का कार्यकाल आरंभ हो जाएगा।
जिले में 29 अप्रैल को मतदान और दो मई को मतगणना हुई थी। कोरोना संकट के चलते ग्राम प्रधानों के शपथ ग्रहण का कार्य पूरा नहीं हो पा रहा था। शासन ने ऑनलाइन शपथ ग्रहण कराने का निर्देश दिया। इसके लिए दो दिन आरक्षित है, लेकिन डीपीआरओ राघवेंद्र द्विवेदी के अनुसार मंगलवार को ही सभी 936 ग्राम प्रधानों का शपथ ग्रहण करा दिया गया। शेष 67 वे ग्राम पंचायतें हैं जहां दो तिहाई ग्राम पंचायत सदस्यों का निर्वाचन नहीं होने के चलते कोरम पूर्ति नहीं हो पाई है। उन ग्राम पंचायतों में रिक्त पड़े पदों पर चुनाव की घोषणा निर्वाचन आयोग की तरफ से होगी। इसके बाद उन ग्राम पंचायतों का गठन हो पाएगा।
जटहां बाजार प्रतिनिधि के अनुसार
विशुनपुरा ब्लॉक में 79 गांव के प्रधानों और वार्ड सदस्यों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। अहिरौली और पिपरा बुजुर्ग गांव में वार्ड सदस्यों का बहुमत नहीं होने के कारण प्रधानों का शपथ नहीं हो सका। विशुनपुरा ब्लॉक में 81 ग्राम पंचायतें हैं, अहिरौली और पिपरा बुजुर्ग गांव में वार्ड सदस्यों का बहुमत नहीं होने के कारण दोनों प्रधानों का शपथ ग्रहण नहीं हो सका। शेष 79 ग्राम प्रधानों और वार्ड सदस्यों ने शपथ ग्रहण किया।
कसया प्रतिनिधि के अनुसार
ब्लॉक के नवनिर्वाचित 19 ग्राम प्रधानों व 231 ग्राम पंचायत सदस्यों को प्रभारी बीडीओ रत्निका श्रीवास्तव ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग (वर्चुअल) से शपथ दिलाई। शपथ लेने वाले नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों में पिपराझाम से देवेंद्र सिंह, पोखरभिंडा से रामनगीना, शामपुर से संजय यादव, मठिया मधोपुर से रंजना देवी, चकदेइयां संजीव कुमार सिंह, कोल्हुआ से अकबर अंसारी, भैंसहा सरोज देवी, नौगांवा से शैलैश जायसवाल, धुरिया से विजय बहादुर राय, मंगलपुर से राजेश,सेमरा झुंगवा से रीता देवी, कुड़वा उर्फ दिलीपनगर से सुभावती देवी, सिरसिया खोहिया दुर्गावती देवी,बटेसरा से मोहनलाल गुप्ता, अंध्या से मंजू समेत सभी निर्वाचित प्रधान शामिल रहे।
टेकुआटार प्रतिनिधि के अनुसार
ग्राम पंचायत रामनगर, कुरमौटा और कछुहिया जनूबीपट्टी के ग्राम प्रधानों तथा पंचायत सदस्यों का शपथ ग्रहण प्राथमिक विद्यालय रामनगर के परिसर में ग्राम विकास अधिकारी एपी गौतम की देखरेख में हुआ, जिसमें रामनगर से हरिकेश, कुरमौटा से पूजा गौड़ तथा कछुहिया से सरोज देवी ने ग्राम प्रधान पद की शपथ ली। गोड़रिया प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के जंगल नौगावा, जंगल लुअठहा, जंगल सिसवा के ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों ने ऑनलाइन शपथ ली। जंगल नौगावा की प्रधान राबड़ी देवी, जंगल लुअठहा की प्रभावती देवी, तथा जंगल सिसवा की प्रधान आरती देवी ने शपथ ली।
मथौली बाजार प्रतिनिधि के अनुसार सुबह 10 बजे से प्रभारी वीडियो प्रमोद कुमार की उपस्थिति में ऑनलाइन 61 ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्यों का शपथ दिलाई गई। इसके अलावा नौ ग्राम पंचायतों बिशुनपुरा, सोनिया, बेलवा उर्फ बिलवनिया, पोखरभिंडा, बनकटा, सितुहिया, अरकपुर, लंगडी तथा रानी पार उर्फ हरैया प्रधान पद का शपथ ग्रहण नहीं कराया गया।
बनकटा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार फाजिलनगर क्षेत्र के ग्राम पंचायत नकटहां मिश्र, बनकटा बाजार, कोइलसवा बुजुर्ग, नरायनपुर कोठी इत्यादि में ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्यों को पद की शपथ दिलाई गई।
खड्डा प्रतिनिध के अनुसार बीडीओ खड्डा आनंद प्रकाश ने 72 ग्राम प्रधानों व 909 पंचायत सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके लिए ब्लॉक मुख्यालय पर कमांड सेंटर बनाया गया था। संबंधित गांव के सेक्रेटरी व पंचायत मित्रों के जरीए मुद्रित शपथपत्र प्रधान व सदस्यों को उपलब्ध करा दिया गया था। बीडीओ आनंद प्रकाश जिला मुख्यालय से आनलाइन जुड़े थे। पहली बार में कुल 60 गांव के प्रधान व सदस्यों ने शपथ लिया, इसके बाद 11 और प्रधान व सदस्यों को शपथ दिलाई गई।
कप्तानगंज प्रतिनिध के अनुसार मंगलवार को सहायक विकास अधिकारी पंचायत द्वारा तीन चरणों में नवनिर्वाचित 76 ग्राम प्रधानों को ऑनलाइन पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। ग्राम प्रधानों के साथ ग्राम पंचायत सदस्यों ने लैपटॉप या फिर मोबाइल के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
लक्ष्मीगंज प्रतिनिध के अनुसार मंगलवार को खोटही, धोधरही, दीउलिहा मनिया छपरा आदि गांवों के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों और सदस्यों का शपथग्रहण हुआ। धोधरही के प्रधान सतीश कुमार मौर्य ने सचिव अनूप कुमार दूवे और सदस्यों रामेश्वर, रीना, शंकर शांति आदि के साथ खोटही गांव के पंचायत भवन पर ग्राम प्रधान रामदेव प्रसाद ने सचिव सत्येंद्र सिंह और गुड्डू, आशा देवी आदि सदस्यों के साथ, दीउलिहा मनिया छपरा गांव के पंचायत भवन पर ग्राम प्रधान उर्मिला देवी, भाना केवट, भुअरी देवी, भीम आदि सदस्यों के साथ शपथ ग्रहण किया।
नेबुआ नौरंगिया प्रतिनिध के अनुसार क्षेत्र के 77 में से 73 ग्राम प्रधानों को ऑनलाइन शपथ ग्रहण कराया गया। सुबह 10 बजे गांव के पंचायत भवन में खंड विकास अधिकारी विनय कुमार द्विवेदी ने अपने कार्यालय से नवनिर्वाचित 73 ग्राम प्रधानों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद 107 वार्ड सदस्यों को भी शपथ दिलाई। ग्राम सभा लौकरिया, कलवारी पट्टी, बभनौली व बलुअही में एक तिहाई बहुमत (सदस्य निर्वाचित) न होने के चलते शपथग्रहण नहीं हो पाया।
----
फोटो है
ग्राम पंचायत मोगलपुरा में प्रधान व सदस्यों ने ली शपथ
उजारनाथ। विकास खंड तमकुहीराज के ग्राम पंचायत मोगलपुरा में ऑनलाइन शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्राम विकास अधिकारी प्रमोद कुमार यादव ने ग्राम प्रधान अब्बास अंसारी एवं ग्राम पंचायत सदस्य मंसूर अली, नौसाद अहमद, सुखल, अब्दुल अली, पूनम देवी, यशपाल आर्य, उमेश पटेल, जलेमुन नेसा, जुबैर आलम आदि को शपथ दिलाई। इस मौके पर गुलाब हुसैन, रजमुल्लाह, इबरार अंसारी, साहिल, राजकुमार, परशुराम सिंह, बशीर अहमद, श्रीराम पटेल, सफीक अली, लालबहादुर पटेल, मोहम्मद साहेब अली, गयासुद्दीन, चन्दन गौंड़, सलामत, रईस, हल्ला चौहान आदि लोग मौजूद रहे।