फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों के मुकाबले पिछड़ते जा रहे बेटे : स्वामी प्रसाद

Thu, 15 Nov 2018 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कुशीनगर महोत्सव में पौधरोपण करते प्रदेश कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती और कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कसया। कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि कुशीनगर महोत्सव को और भव्य बनाने की जरूरत है। इस आयोजन में हम सबकी सहभागिता होनी चाहिए। भव्य और विशाल आयोजन से विश्वविख्यात कुशीनगर की छवि और विश्व फलक पर फैलेगी। बृहस्पतिवार को कुशीनगर महोत्सव के तहत बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर के खेल मैदान पर चल रहे राज्य स्तरीय बालिका हॉकी प्रतियोगिता में उन्होंने कहा कि हमें इसमें कोई गुरेज नहीं कि तमाम क्षेत्र में देश की बेटियां आगे बढ़ रही हैं, उनके मुकाबले बेटे पिछड़ते जा रहे हैं।

विज्ञापन

जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर उचित जगह बनाने में सफलता मिलती है। इस आयोजन को ऐतिहासिक पहल बताई। कहा कि आगे के वर्षों में इसे और बेहतर बनाने के लिए प्रयास किया जाएगा। सांसद राजेश पांडेय ने कहा कि खेल में जीत हार होना कोई महत्वपूर्ण नहीं, बल्कि प्रतियोगिताओं में भाग लेना जरूरी होता है।

 

अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही और संचालन डॉ. जितेंद्र प्रताप राव ने किया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष लल्लन मिश्र, सांसद प्रतिनिधि अवधेश प्रताप सिंह, महामंत्री मारकंडेय शाही, पूर्व चेयरमैन कृष्ण कुमार, अशोक मिश्र, डॉ. संगम मिश्र, शशि राव, अमित पांडेय, राधेश्याम दीक्षित आदि मौजूद रहे।

कैबिनेट मंत्री व प्रभारी मंत्री ने किया पौधरोपण
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने बुद्ध पीजी कॉलेज परिसर में पौधरोपण किया। कॉलेज के प्रवक्ताओं से परिचय प्राप्त किया। इसके पूर्व दोनों मंत्रियों का कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अमृतांशु शुक्ल ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर डॉ. विभ्राट चंद कौशिक, डॉ. सीमा त्रिपाठी, डॉ. नीतू सिंह, आनंद उपाध्याय सहित कॉलेज के कर्मचारीगण मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें