फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा व्यवसायियों ने बंद रखीं दुकानें, जताया विरोध

Fri, 28 Sep 2018 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दुकानें बंद कर प्रदर्शन करते दवा व्यवसाई व डीएम को ज्ञापन देने जाते व्यापार मंडल के पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पडरौना। जीएसटी की विसंगतियों के खिलाफ दवा व्यवसायियों ने शुक्रवार को नाराजगी जताई। विरोध में दवा की दुकानें बंद रखीं। पडरौना में केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन से जुड़े दवा विक्रेताओं ने भी पहले बैठक कर रणनीति बनाई और उसके बाद अपनी दुकानें बंद कर विरोध जाहिर किया। इस बीच दवा के लिए लोगों को काफी परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन


केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन पडरौना से जुड़े दवा व्यवसायियों की बैठक शुक्रवार को संगठन के कैंप कार्यालय में हुई। इस बैठक की अध्यक्षता कर रहे संगठन के अध्यक्ष संजय टिबड़ेवाल ने कहा कि दवा व्यवसायियों के उत्पीड़न के विरोध में संगठन के प्रदेश नेतृत्व ने 28 सितंबर को दवा की सभी दुकानें बंद करने का आह्वान किया है।

उन्होंने दवा व्यवसायियों से अपनी दुकानें बंद करने की अपील की। इसके बाद संगठन के लोगों ने अपनी मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपा। संगठन के लोगों की मांग थी कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग उत्तर प्रदेश की तरफ से दवा व्यवसायियों का उत्पीड़न बंद किया जाए तथा खुदरा दुकानों के लिए जारी ड्रग लाइसेंस के अनुपात में फार्मासिस्ट की कमी को पूरा किया जाए। इस दौरान सचिव अभिषेक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा, राजेश श्रीवास्तव, रामप्रताप कुशवाहा, सुनील पुरी, पुष्कर मिश्र, शिव जायसवाल, अंकित टिबड़ेवाल सहित अन्य दवा व्यवसायी मौजूद थे।
विज्ञापन


तमकुहीराज प्रतिनिधि के अनुसार तहसील मुख्यालय पर दवा की दुकानों के बंदी का मिला जुला असर रहा। दो बजे तक दुकानें बंद रहीं, जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस बंदी में दवा विक्रेता संघ के मुन्ना गुप्ता, संजीव गुप्ता, कल्पनाथ पांडेय, जितेंद्र सिंह, अनीस सिद्दीकी, रमेश गुप्ता, नंद गुप्ता, चंद गुप्ता सहित अन्य लोग शामिल थे।

तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन आफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट फेडरेशन के आह्वान पर दवा व्यवसायियों ने तीन घंटे तक दुकानें बंद रखकर अपना विरोध जताया। इन लोगों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन भी किया। इस दौरान दवा विक्रेता संघ के अध्यक्ष अर्जुन प्रसाद गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, भोला श्रीवास्तव, प्रदीप जायसवाल, लक्ष्मण सिंह, पंकज गुप्ता, अनिल नाथानी, बृजबिहारी वर्मा, श्रीराम कुशवाहा, प्रदीप जायसवाल, राजेश गुप्ता, रविंद्र यादव, दुर्गेश कुशवाहा, श्याम मनोहर श्रीवास्तव सहित अन्य व्यापारी मौजूद थे।

फाजिलनगर प्रतिनिधि के अनुसार शुक्रवार को फाजिलनगर के व्यापारियों दुकाने बंदकर पूरे बाजार में भ्रमण किया। चाय पानी तक की दुकानें बंद रहीं। इस बंदी में व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, महामंत्री व्यास सिंह व दवा विक्रेता संघ के अध्यक्ष प्रदीप राय आदि शामिल थे।

बाढ़ू चौराहे पर कुलदीप गुप्ता व अनिरुद्ध गुप्ता की अगुवाई में व्यापारियों ने दुकानें बंद कराईं। इस दौरान व्यापार मंडल के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय, डॉ. कमलेश शाही, व्यापारी नेता दिलीप जायसवाल, धीरज सोनी सहित अन्य लोग उपस्थित थे। जनपद के अन्य हिस्सों में भी दवा व्यवसायियों ने दुकानें बंद कर विरोध जताया।

कुबेरस्थान प्रतिनिधि के अनुसार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन से जुड़े दवा व्यवसायियों ने कुबेरस्थान बाजार में भी दवा की दुकानें बंद रखीं। इस बंदी में सुरेंद्र सिंह, रामेश्वर सिंह, सत्यनारायण गुप्ता, दूधनाथ गुप्ता, पवन गुप्ता, धर्मेंद्र प्रसाद, मथुरा यादव, संतराज सिंह सहित सभी दवा व्यवसायी शामिल थे।

गुरवलिया बाजार प्रतिनिधि के अनुसार उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल दवा विक्रेता संघ से जुड़े दवा व्यवसायियों ने शुक्रवार को अपनी दुकानें बंद रखीं। इनमें उद्योग महेंद्र मद्घेशिया, ओमप्रकाश गुप्ता, राजेश खरवार, शिवशंकर, उमापति, भूषण वर्मा, राजभवन कुशवाहा, अंशु पाठक, कुबेरी, श्रीकृष्ण रौनियार, रामचंद्र गुप्ता, लक्ष्मण प्रसाद आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें