फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया

विज्ञापन
congress
विज्ञापन

विज्ञापन

पडरौना (कुशीनगर)।कर्नाटक में भाजपा की ओर से बहुमत साबित न कर पाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कर्नाटक में लोकतंत्र की जीत हुई है। शनिवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामबिलास सिंह की अगुवाई में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता नगर के सुभाष चौक पर एकत्र हुए। इन लोगों ने कर्नाटक में भाजपा की हार पर पटाखे फोड़े और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता जाहिर की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह जीत लोकतंत्र की जीत है। बीजेपी का चेहरा बेनकाब हो गया है। इस दौरान नबीज आलम, स्वामीनाथ यादव, मोहम्मद जहीरुद्दीन, जयप्रकाश मल्ल, सीताराम प्रधान, मनोज मोदनवाल, महेंद्र सिंह, मदनपाल सिंह, भूपेंद्र प्रताप सिंह, अखलाक खान, साबिर अली, मंटू जायसवाल, सद्दाम हुसैन, शौरभ राज, सलाहुद्दीन, रिजवान अंसारी, आसिफ अली, वेदप्रकाश मिश्र आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर खुशियां मनाईं। इस मौके पर राजकुमार सिंह, प्रकाश बहादुर, परशराम यादव, अजय जायसवाल, भगवंत कुशवाहा, रतन मद्देशिया, अशोक सिंह, विजेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह, हरेंद्र गौतम, वाजिद अली, सिद्धार्थ चौरसिया, गंगेश यादव, फतेह आलम, ब्रह्मानंद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें