पडरौना (कुशीनगर)। होली के त्योहार को देखते हुए शनिवार को पडरौना कोतवाली परिसर में शांति कमेटी की बैठक हुई। डीएम और एसपी की मौजूदगी में हुई इस बैठक में शहर के तमाम गणमान्य शामिल हुए। अधिकारियों ने होली त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए लोगों से अपील की। साथ ही लोगों को आश्वस्त भी किया कि खलल डालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
कोतवाली परिसर में आयोजित पीस कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए डीएम आंद्रा वामसी कहा कि होली का त्योहार प्रेम व सौहार्द का प्रतीक है। इसे मिलकर उत्साह पूर्वक मनाएं। त्योहार में अराजकता फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
एसपी यमुना प्रसाद ने कहा कि त्योहार को परंपरागत तरीके व हर्षोल्लास के साथ मनाएं। कहीं भी होलिका दहन के स्थान पर समस्या उत्पन्न हो रही हो, तो इसकी सूचना दें। उसका समय रहते निस्तारण किया जाएगा। एसपी ने हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए बताया कि डीजे साउंड पूरी तरह प्रतिबंधित है।
इस मौके पर सीओ सदर नीतीश प्रताप सिंह, कोतवाल विजय राज सिंह, एसएसआई चौथीराम यादव, जगदंबा अग्रवाल, शिव शंकर यादव, आदित्य, नूर मोहम्मद, आफताब आलम सिद्दीकी, शाहिद लारी, राजेंद्र अग्रवाल, खुर्शीद आलम, विनोद सिंह, शिव शंकर राजभर, अब्दुल कलाम, सिद्धनाथ दूबे, प्रदीप चहाड़िया, प्रद्युम्न राव, फिदा हुसैन, गोरख यादव, आनंद शर्मा, संजय श्रीवास्तव, रंजीत शर्मा, राजेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।