फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शन कर ग्रामीणों ने मांगा शौचालय

Sun, 29 Oct 2017 05:53 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
प्रदर्शन कर मांगा श्‍ााौा - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
दुदही (कुशीनगर)। क्षेत्र के दुबौली बाजार में जंगल लाला छपरा गांव के लोगों ने रविवार को गांव वालों ने प्रदर्शन किया। ये लोग गांव में शौचालय बनवाने की मांग कर रहे थे। इनका आरोप था कि गांव में 200 से अधिक लोग शौचालय से वंचित हैं।
विज्ञापन


दुदही विकासखंड के जंगल लालाछपरा गांव की निवासी बासमती, फूलमतिया, चंद्रमती, विद्यावती, छठिया देवी, रुमाली देवी, शांति, कुंती देवी, सैरुन नेशा, सुनीता, मदीनिया, जुलेखा खातून सहित काफी संख्या में महिलाएं और पुरुष रविवार को दिन के करीब दस बजे दुबौली बाजार में एकत्र हुए। इन लोगों ने मनोज सिंह की अगुवाई में प्रदर्शन शुरू कर दिया। ये लोग पंचायतीराज विभाग और ब्लॉक के अफसरों के खिलाफ नारे लगा रहे थे।

इनकी अगुवाई कर रहे मनोज सिंह ने कहा कि एक तरफ तरफ जहां स्वच्छता के लिए व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। शौचालय बनवाने पर जोर दिया जा रहा है, वहीं जंगल लाला छपरा के 200 परिवार शौचालय से वंचित हैं। उन्हें शौच के लिए गांव से बाहर जाना पड़ रहा है। इस गांव की निर्मला देवी का कहना था कि अगर सभी जरूरतमंदों का शौचालय 15 दिनों में नहीं बनवाया गया तो ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान गांव के कई अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें