फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उदित नारायण इंटर कॉलेज में हुआ है आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। नगर के उदित नारायण इंटर कालेज परिसर में सोमवार को तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता आरंभ हो गई। इसमें दौड़, चक्रप्रक्षेपण और लंबी कूद आदि खेलों का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता की शुरुआत मुख्य अतिथि डीआईओएस उदय प्रकाश मिश्र ने माता सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। छात्राओं ने स्वागत गीत और सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। इसके बाद जिले भर के इंटर कालेजों से आए प्रतिभागियों ने कार्यक्रम में आए अतिथियों को मार्चपास्ट की सलामी दी।
प्रतियोगिता के पहले दिन दौड़, चक्र प्रक्षेपण और लंबी कूद आदि खेलों का आयोजन हुआ। इन खेलों में जिले के प्रतिभागियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
इस मौके पर कुंवर आदित्य प्रताप नारायण सिंह, प्रधानाचार्य राजेश कुमार मिश्र, शैलेंद्र दत्त शुक्ल, रामनारायण यादव, जगमोहन तिवारी समेत जिले भर के इंटर कालेजों के प्रधानाचार्य और खेल अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें