फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 91 का हुआ पंजीकरण, नौ लाख वसूले

Tue, 02 Dec 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। बिजली बिल राहत योजना के तहत कसया डिविजन में कई स्थानों पर सोमवार को पहले दिन कैंप लगाकर अधिकारियों ने ओटीएस के तहत 91 लोगों का रजिस्ट्रेशन कर मौके से 9 लाख रुपये की वसूली की गई।
विज्ञापन

कसया विद्युत उपकेंद्र के कसया तहसील के सिविल लाइन, कसया ग्रामीण क्षेत्र के हेतिमपुर में अहिरौली राजा, कुशीनगर के मंगलपुर और साखोपार के धनी छापर के विद्युत निगम के कर्मचारियों ने कैंप लगाकर लोगों को जागरूक करते हुए ओटीएस में लाभ पाने के लिए 91 लोगों का रजिस्ट्रेशन कराया गया।
मौके से सभी कैंप केंद्रों से 9 लाख रुपये की वसूली की गई। कैंप के दौरान निगम के कर्मचारियों ने ओटीएस के तहत मिलने वाले लोगो को भी जागरूक किया। कहा कि जो पहले आएगा वह ज्यादा लाभ पाएगा। मौके पर ही योजना की पूरी जानकारी, पात्रता की जांच, तुरंत लाभ दिलाने की व्यवस्था का इंतजाम कैंप के दौरान दी गई। एसडीओ राहुल कुमार ने बताया कि ओटीएस के तहत व्यापक प्रचार प्रसार के बाद पहले दिन कैंप का आयोजन किया गया हैं।
विज्ञापन

जिसमें लोगों ने ओटीएस के तहत मिलने वाले लाभ की जानकारी हासिल किया। कैंप में जो इस माह रजिस्ट्रेशन कराकर लाभ लेना चाहेगा उसे 100 प्रतिशत ब्याज के अलावा मूलधन में भी 25 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। पहले दिन कैंप में 91 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें