कोरोना से नौ लोग संक्रमित मिले, 15 स्वस्थ हुए
- अब एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 197
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। बुधवार को जिले में कोरोना से सिर्फ नौ लोग संक्रमित मिले। इन्हें लेकर कुल पॉजिटिव केस की संख्या अब 15506 हो गई है। राहत की बात यह रही कि 15 मरीज स्वस्थ पाए गए। अब एक्टिव मरीजों की संख्या 197 हो गई है।
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि बुधवार को 4507 लोगों के सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजे गए, जबकि 5360 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें 5351 निगेटिव और नौ पॉजिटिव केस हैं। संक्रमित मिलने वालों में मोतीचक क्षेत्र से दो, पडरौना से एक, कप्तानगंज से एक, हाटा से एक, फाजिलनगर से तीन और अन्य क्षेत्र से एक व्यक्ति शामिल है। इस तरह अब तक कराई गई 670299 लोगों की जांच में 15506 लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें 15 मरीज बुधवार को स्वस्थ मिले। इस तरह अब तक 15093 लोग ठीक हो चुके हैं। कुल 216 मरीजों की इस महामारी से मौत हुई है, जबकि 197 एक्टिव मरीज हैं।
सीएमओ ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण दर 2.31 प्रतिशत, ठीक होने वालों की दर 97.33 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.39 प्रतिशत है।