पडरौना। पक्के मकान, लग्जरी गाड़ी, असलहा लगाने और दो लाख से अधिक आय वाले जिले के 89,613 कार्डधारकों का राशन कार्ड निरस्त हो गया है। शासन स्तर से हुई जांच के बाद इनका राशन कार्ड जिला पूर्ति कार्यालय की ओर से निरस्त कर दिया गया है। शासन स्तर से जो मानक तय किया गया है। उसके हिसाब से कार्रवाई की जद में आए राशनकार्ड धारक अपात्र की श्रेणी में आए हैं।
जिले में सात लाख पांच हजार 637 राशन कार्ड धारकों की है संख्या है। शासन स्तर से ऑनलाइन राशन कार्ड धारको की जांच हुई तो पता चला कि कुशीनगर जिले में 89,613 कार्डधारक अपात्र है, इसमें ग्रामीण क्षेत्र में दो लाख से अधिक आय वाले कार्डधारकों की संख्या 24777, नगरीय क्षेत्र में तीन लाख से आय वाले कार्डधारकों की संख्या 3787,25 लाख से अधिक का जीएसटी टर्नओवर वाले कार्डधारकों की संख्या 124, पांच एकड़ से अधिक जमीन वाले कार्डधाकों की संख्या 1059, चार पहिया वाहन रखने वाले कार्डधारकों की संख्या 3883, भारी वाहन रखने वाले कार्डधारकों की संख्या दो, अन्य चार पहिया वाहन रखने वाले कार्डधारकों की संख्या 21 और अन्य कारणों से अपात्रता की श्रेणी में आने वाले कार्डधारकों की संख्या 56860 है।