राशन की दुकान के चयन में धांधली का आरोप
पडरौना। दुदही के नौ सदस्यों ने रविवार को एसडीएम को उनके आवास पर ज्ञापन सौंपा। इन लोगों ने कोटे की दुकान के चयन में अनियमितता बरते जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
शपथपत्र के साथ दिए ज्ञापन में वार्ड सदस्य हसन तारा, राजेश डालमिया, रिंकी देवी, रामकृपा, इंदु देवी, विनोद प्रसाद, भिखारी अंसारी, गुलाब चंद, रामनाथ ने आरोप लगाया कि चार हजार यूनिट पर एक दुकान के चयन का नियम है, लेकिन फर्जी हस्ताक्षर कर गांव में राशन की दुकान का चयन 6067 यूनिट पर किया गया है।