फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुदही में खुशी की लहर, अब मिलेंगी शहरी सुविधाएं

Fri, 03 Aug 2018 11:26 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दुदही। टाउन एरिया के लिए 27 वर्षों से चल रहा संर्घ्ष आखिरकार रंग लाया और दुदही बाजार को नगर पंचायत का दर्जा देने की अधिसूचना जारी कर दी गई। नगर पंचायत में शामिल होने वाले गांवों में खुशी की लहर है। दुदही बाजार की आबादी करीब 31 हजार है। यहां सुतली, कटहल और हल्दी आदि का उत्पादन होता है। यहां रेलवे स्टेशन, डाकघर, इंटर कॉलेज, संस्कृत महाविद्यालय सहित कई वित्तविहीन व सरकारी विद्यालय व प्रतिष्ठान हैं।
विज्ञापन

दुदही को नगर पंचायत बनाने की मांग उठाने वाली स्वर्गीय गेंदा सिंह टाउन एरिया बनाओ संघर्ष समिति के रमाशंकर गुप्ता, मनमोहन लाल गुप्ता, दीनबंधु जायसवाल, भगवती शरण जायसवाल, विनोद अग्रवाल सहित कई लोगों ने वर्ष-1991 में प्रयास शुरू किया था। उसके बाद विधायक अजय कुमार लल्लू ने इस मामले को विधानसभा में उठाया। भाजपा की सरकार बनी तो विधायक गंगा सिंह कुशवाहा ने पहल की। बाद में मनोज कुंदन ने टाउन एरिया बनाओ संघर्ष समिति के बैनर तले कई सभाएं कीं।
ये गांव हैं शामिल
- दुदही ग्रामसभा का संपूर्ण हिस्सा, बांसगांव का खाखड़ टोला, गिदहवा टोला, टैक्सी स्टैंड और पडरौन मडुरही का गोला बाजार जिरात, ब्लॉक मुख्यालय, उदयभान सिंह का टोला, बड़हरा गांव का बड़हरा बुजुर्ग और बड़हरा खुर्द को नगर पंचायत में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें