फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 जुलाई से 15 सितंबर तक चलेगा सदस्यता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
अटेवा पेंशन बचाओ मंच की जिला कार्यकारिणी का हुआ विस्तार
विज्ञापन

पडरौना। ऑल टीचर्स इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन (अटेवा) पेंशन बचाओ मंच की बैठक शनिवार को नगर के उदित नारायण इंटर कॉलेज स्थित कैंप कार्यालय में हुई। इसमें जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। जिला संयोजक अजय कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सर्वसम्मति से सुनील पाल को महामंत्री, उपेंद्र कुशवाहा को कोषाध्यक्ष, आदेश यादव व प्रदीप कुमार गुप्त को जिला संगठन मंत्री तथा प्रमोद मौर्य को जिला सह मीडिया प्रभारी बनाया गया। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेशीय संगठन मंत्री राजेश यादव मौजूद थे। बैठक में मौजूद संगठन के लोगों को बताया गया कि 15 जुलाई से 15 सितंबर तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा, जिसमें सभी शिक्षकों को मिलकर कार्य करना है। इस दौरान नुरुल्लाह अंसारी, दिनेश कुशवाहा, राजीव उपाध्याय, परशुराम कन्नौजिया, विनय यादव, राजेश पांडेय, भानु प्रताप सिंह, पंकज यादव, प्रेमचंद्र सैनी, दिनेश यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें