फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घंटों खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। पिपराघाट स्थित बांसी नदी में अपने साथियों के साथ नहाने गया एक 18 वर्षीय युवक गहरे पानी में चले जाने से डूब गया। उसके नदी में डूबने की खबर से गांव में सनसनी फैल गई। इस घटना की जानकारी होते ही तहसील के राजस्व कर्मी, पिपराघाट चौकी की पुलिस और सैकड़ों लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। घंटों खोजबीन के बाद भी युवक का पता नहीं चला।
विज्ञापन

सेवरही थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पिरोजहां के बलुही टोला निवासी शंभू शर्मा का 18 वर्षीय पुत्र इंदल शर्मा रविवार को दोपहर दो बजे के आसपास साथियों के साथ पिपराघाट स्थित बांसी नदी में नहाने गया था। जब सभी लड़के नहाने में मग्न थे, उसी समय इंदल का पैर फिसल जाने से वह गहरे पानी में चला गया। पहले तो उन लड़कों को उसके गहरे पानी में जाने का आभास नहीं हुआ, लेकिन जब वह जान बचाने के लिए नदी में हाथ पैर मारने लगा तो सभी लड़के जोर - जोर से चिल्लाने लगे। उनकी चीख पुकार सुनकर सैकड़ों लोग वहां एकत्र हो गए और नदी में युवक की तलाश की जाने लगी। कुछ साहसी तैराक नदी में उतरकर तो कुछ लोग नाव से उसकी तलाश करने लगे। इस घटना की सूचना मिलते ही पिपराघाट पुलिस चौकी के जवान व हल्का लेखपाल जयंत गुप्ता भी घटनास्थल पर पहुंच गए। काफी देर तक खोजबीन के बाद भी युवक का पता नहीं चल पाया। उसकी खोजबीन जारी रही। इस घटना के बारे में पता चलने के बाद से युवक के घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें