फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन सीज कर खाद्यान्न सहित कुबेरस्थान थाने भेजा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली की खाद्यान्न की बोरियां लदी ट्रैक्टर - ट्राली रविवार की सुबह डीएसओ ने पकड़ लिया। डीएसओ ने खाद्यान्न सहित ट्रैक्टर - ट्राली सीज कर कुबेरस्थान थाने पर भेजवा दिया। ट्राली पर 22 बोरी चावल व 21 बोरी गेहूं सहित कुल 22 क्विंटल खाद्यान्न लदे थे। पुलिस ने कोटेदार के खिलाफ राशन की कालाबाजारी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

डीएसओ ने रविवार की सुबह करीब नौ बजे जनपद मुख्यालय के निकट दमवतिया गांव के सामने कोटे की खाद्यान्न लदी ट्रैक्टर - ट्राली को जाते देख रोक कर पूछने की कोशिश की, लेकिन चालक ट्रैक्टर - ट्राली छोड़कर भाग गया। डीएसओ ने खाद्यान्न चेक किया तो वह सरकारी निकला। डीएसओ ने इसकी सूचना तत्काल कुबेरस्थान थाने की पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इसकी जांच की तो खाद्यान्न मोतीछापर टोला के कोटेदार का निकला। जांच में यह बात भी पता चली कि यह खाद्यान्न दमवतिया गांव के नंदलाल नाम के एक व्यक्ति के हाथों बेचा गया था, जिसे वह व्यक्ति अपने निजी ट्रैक्टर - ट्राली से लेकर जा रहा था। पूर्ति विभाग की तरफ से तहरीर दिए जाने के बाद कुबेरस्थान थाने की पुलिस ने कोटेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। डीएसओ विपुल कुमार शुक्ला ने बताया कि कोटेदार दिनेश राय के खिलाफ कुबेरस्थान थाने में खाद्यान्न की कालाबाजारी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया है। खाद्यान्न लदे ट्रैक्टर-ट्राली को कुबेरस्थान थाने भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें