फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजा संतानहीन हो तो देश पर आती हैं विपदाएं: रामगोविंद

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। किसान शहीद दिवस के अवसर पर जुटे सपा नेताओं ने केंद्र और प्रदेश की सरकारों को जी भरके कोसा। नेता प्रतिपक्ष व पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री राम गोविंद चौधरी तो भीड़ देखकर इतने उतावले हो गए कि उन्होंने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री पर व्यक्तिगत हमला कर शुरू कर दिया। उन्होंने यहां तक कह डाला कि हमारी वैदिक परंपरा में नि:संतान व्यक्ति को शुभ नहीं माना जाता। राजा संतानहीन हो तो देश में आपदाएं आती हैं। आज बच्चे अस्पतालों में बेमौत मर रहे हैं और अन्य लोग सड़क व ट्रेन दुर्घटना में। अति उत्साह में उन्होंने रामपाल व राम रहीम का जिक्र करते हुए कहा कि जांच होगी तो इनका भी यही हश्र होगा।
विज्ञापन

पंजाब चीनी मिल के पड़ाव परिसर में चल रहे कार्यक्रम में माइक संभालते ही नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने कहा कि जालिमों ने छल-प्रपंच कर सरकार बना ली। इतिहास गवाह है कि तमाम राजा सत्ता छोड़कर संत हो गए और यहां एक संत अपना मठ छोड़कर राजगद्दी की ओर बढ़ गया। हिंदू धर्म में मान्यता है कि जो नि:संतान होता है वह शुभ नहीं होता है। एक ने पत्नी को छोड़ दिया और दूसरे की पत्नी नहीं है। जहां राजा नि:संतान होता है वहां मौसम भी बदल जाता है। जब धर्म में अधर्म का प्रवेश होता है तो चारों तरफ मौत ही मौत होती है। आज यही स्थिति है, बच्चे अस्पताल में मर रहे हैं और हर दिन सड़क व ट्रेन हादसों में भी मौतें हो रही हैं। अति उत्साह में उन्होंने रामपाल व राम रहीम का जिक्र करते हुए कहा कि जांच होगी तो इनका भी यही हश्र होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें