फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया के जरिए दुनिया को बताएंगे खूबियां

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। सोशल मीडिया की ताकत से वाकिफ कुशीनगर के डीएम ने इसके जरिए भगवान बुद्ध के महापरिनिर्वाण स्थली के ग्लोबल मार्केटिंग की योजना बनाई है। इसके लिए डीएम ने कुशीनगर से जुड़ी 30 पन्नों की बुकलेट तैयार करने के साथ ही तीन मिनट 40 सेकेंड का वीडियो शूट कराया है। फोटोग्राफी के शौकीन डीएम ने इस कार्य के लिए एक्सपर्ट फोटोग्राफरों की मदद ली है। उनकी योजना है कि आगामी 25 सितंबर को इस वीडियो को ह्वाट्स एप और फेसबुक के अलावा यू ट्यूब पर भी अपलोड किया जाए, जिससे कि अधिकाधिक लोग कुशीनगर के बारे में जान सकें और यहां पर्यटकों की संख्या में इजाफा हो।
विज्ञापन

कुशीनगर में हर साल दुनिया के विभिन्न देशों से करीब 55 हजार विदेशी पर्यटक आते हैं। परंतु भगवान बुद्ध के इस महापरिनिर्वाण स्थली की महत्ता को देखते हुए विदेशी पर्यटकों की यह संख्या बेहद कम है। लीक से हटकर कार्य करने के लिए पहचान बना चुके डीएम आंद्रा वामसी ने इस तरफ ध्यान दिया और पहले खुद ही कुशीनगर के सभी महत्वपूर्ण स्थलों की फोटोग्राफी की। दुनिया भर में यहां की प्राकृतिक खूबसूरती व बौद्ध स्थलों को खास पहचान दिलाने के लिए उन्होंने बाद में इलाहाबाद के कुछ एक्सपर्ट की मदद से वीडियो क्लिप भी बनवाई। करीब डेढ़ महीने से इस कार्य में लगे डीएम ने बुकलेट से लगायत वीडियो क्लिप बनवाने तक का यह कार्य पूर्ण कर लिया है। अब बस उन्हें तलाश थी उचित मौके की। संयोग से वह भी पर्यटन दिवस के रूप में जल्द ही मिल गया। डीएम की योजना है कि तीन मिनट 40 सेकेंड के वीडियो क्लिप को 25 सितंबर को ह्वाट्स एप, फेसबुक व यू ट्यूब पर अपलोड कर दिया जाए। इस वीडियो को वायरल कराने में सभी सामाजिक संगठनों, कर्मचारियों व आम लोगों की भी मदद ली जाएगी। कोशिश है कि इसका प्रचार देश के दूसरे हिस्सों के साथ-साथ विदेशों तक हो, जिससे कि बौद्ध धर्म से जुड़े लोगों के अलावा अन्य पर्यटक भी कुशीनगर की तरफ आकर्षित हों। डीएम का लक्ष्य है कि कुशीनगर में हर वर्ष आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या एक लाख से अधिक होनी चाहिए। उनका कहना है कि यह संख्या एक लाख से ऊपर पहुंचते ही यहां बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होने लगेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें