फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ साल के पुत्र ने दी मुखाग्नि तो नम हो गईं आंखें

विज्ञापन
विज्ञापन
आठ साल के पुत्र ने दी मुखाग्नि तो नम हो गईं आंखें
विज्ञापन

तरयासुजान(कुशीनगर)। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार की देर रात शिक्षक सुधीर सिंह का उनके गांव रामपुर बंगरा गांव के समीप अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके बडे़ पुत्र आठ वर्षीय हर्ष ने मुखाग्नि दी तो वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस तैनात रही।
सोमवार की सुबह रामपुर बंगरा गांव के शिक्षक सुधीर सिंह की उनके घर में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बाद में भीड़ ने आरोपी गोरखपुर के नंदानगर निवासी आर्यमन नामक युवक को पीटकर मार डाला था। मंगलवार की देर शाम शिक्षक का पोस्टमार्टम हुआ। रात में करीब 10 बजे शव रामपुर बंगरा गांव ले जाया गया। रात में करीब 11 बजे पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार किया गया। इस घटना के चलते बुधवार को भी गांव का माहौल गमगीन रहा। घटना के तीसरे दिन भी लोग मंजर को भूल नहीं सके हैं। शिक्षक के घर से रह-रहकर निकल रही सिसकियों से आस-पड़ोस के लोग भी अपने आंसू नहीं रोक पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मेंद्र सिंह तरयासुजान के नए थानेदार बने
पडरौना। सोमवार को हुई वारदात के दौरान लापरवाही के आरोप में निलंबित किए गए तरयासुजान एसओ हरेंद्र मिश्र की जगह धर्मेंद्र सिंह को नई तैनाती मिली है। बुधवार को कार्य भार ग्रहण करने के बाद नवागत थानेदार ने सबसे पहले अधीनस्थों से रामपुर बंगरा गांव में हुई वारदात के विषय में जानकारी ली। एसओ ने कहा कि इस घटना का जल्दी खुलासा करना और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होगी। वहीं मामले की विवेचना कर रहे तमकुहीराज के सीओ फूलचंद कन्नौजिया ने भी मामले के शीघ्र पर्दाफाश की बात कही है। सीओ ने बताया कि घटना से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां पुलिस को मिली हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें