फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रोजगार मेला में 758 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

Fri, 31 Jan 2025 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। कस्बा के गांधी इंटर काॅलेज परिसर में बृहस्पतिवार को बृहद रोजगार मेला का आयोजन हुआ। इसमें 35 प्राइवेट कंपनियों के भर्ती अधिकारी पहुंचे। साक्षात्कार के बाद 758 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन किया गया।
विज्ञापन

मेले का शुभारंभ करते हुए सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि प्रत्येक हाथ को काम देने के लिए सरकार गंभीर है। इसके लिए सरकार की तरफ से कई योजनाएं संचालित की जा रही है। युवाओं को उन सरकारी योजनाओं का लाभ लेना चाहिए। खड्डा विधायक विवेकानंद गुप्ता ने कहा कि सरकार युवाओं को प्रशिक्षित कर हुनरमंद बना रही है। इसके लिए कौशल विकास योजना समेत अन्य योजनाओं चल रही है। इसके बाद सांसद और विधायक ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया। जिला सेवा योजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि रोजगार मेला में निजी क्षेत्र की आईं 35 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने पंजीकृत 1563 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। इनमें से 758 अभ्यर्थियों का चयन किया है।
विज्ञापन

इस दौरान डाॅ. निलेश मिश्रा, डाॅ. अमरजीत पांडेय, संतोष तिवारी, प्रद्युम्न तिवारी, संग्राम सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें