फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता सेहत का मूलमंत्र, नहीं फटकेंगी बीमारियां

Wed, 15 May 2019 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लाची देवी समाज कल्याण इंटर कॉलेज में आयोजित सेहत की पाठशाला में शपथ दिलाते डॉक्टर उमेश सिंह और सिद्धार्थ कुशवाहा । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जटहां बाजार। अमर उजाला फाउंडेशन की अपराजिता मुहिम के तहत मंगलवार को लाची देवी समाज कल्याण इंटर कॉलेज जटहां बाजार में आयोजित सेहत की पाठशाला में छात्र-छात्राओं को निरोग रहने के टिप्स दिए गए। डॉक्टरों ने स्वच्छता को सेहत का मूलमंत्र बताया। कहा कि साफ-सफाई से बीमारियां दूर भागती हैं। कार्यक्रम में 200 छात्र-छात्राओं ने संकल्प पत्र भरा।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि विशुनपुरा सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. उमेश सिंह और विद्यालय के प्रधानाचार्य सिद्धार्थ कुशवाहा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन से की। सीएचसी प्रभारी ने कहा कि स्वच्छता अपनाने से बीमारियां काफी हद तक दूर रहती हैं।

विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ अपनी सेहत पर भी ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस समय भीषण गर्मी है। तेज धूप में न जाएं और पानी अधिक पीएं। साधारण हैंडपंप का पानी भरसक न पीएं। अगर पीना मजबूरी है तो उसे उबालने के बाद ठंडा करके ही पीएं। उन्होंने कहा कि जेई, एईएस जानलेवा बीमारी हैं। अगर तेज बुखार हो और बुखार के साथ शरीर में एेंठन हो तो सीधे नजदीकी सरकारी अस्पताल में जाएं। उन्होंने विद्यार्थियों को खाने से पहले और शौच के बाद हाथ धोने को जरूरी बताया।
विज्ञापन


हेल्थ सुपरवाइजर ध्रुव शर्मा ने कहा कि आज इस अभियान में जो जानकारी दी गई है, उसका पालन सभी लोग जरूर करें। अपने घर के आसपास सफाई रखें और पानी जमा न होने दें। जलभराव में ही मच्छर पनपते हैं, जिनसे इंसेफेलाइटिस का खतरा उत्पन्न होता है।

विशिष्ट अतिथि महिला डॉ. अंजुलता ने कहा कि किशोरावस्था में लड़कियों में काफी बदलाव आते हैं। कठिन दिनों में विशेष सावधानी बरतें। उन्होंने कहा कि लड़कियां किसी विशेष समस्या पर शरमाएं।
कॉलेज के प्रधानाचार्य सिद्धार्थ कुशवाहा ने अमर उजाला की अपराजिता मुहिम की तारीफ की। कहा कि पिछड़े इलाके में यह आयोजन लाभकारी सिद्ध होगा।

कार्यक्रम के इनका रहा सहयोग
कॉलेज के प्रबंधक हरिशंकर कुशवाहा, शैलेंद्र पांडेय, संजय गुप्त, मीरा शर्मा, अजहर अंसारी, बृजेश यादव, स्टॉफ नर्स संध्या वर्मा, विजय लक्ष्मी आदि ने सहयोग प्रदान किया।

स्वास्थ्य और सुरक्षा के बारे में उपयोगी जानकारी मिली
12वीं की छात्रा मीरा शर्मा ने बताया कि अमर उजाला की अपराजिता मुहिम के जरिए हमें नई जानकारियां मिलीं, जो हमारे लिए बेहतर साबित होंगी। 10वीं की छात्रा रिंकी चौरसिया ने बताया कि इस कार्यक्रम से छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ा है। स्वास्थ्य और सुरक्षा के बारे में मिली जानकारी जीवन में उपयोगी साबित होगी। 10वीं की छात्रा नेहा चौरसिया ने बताया कि महिलाएं हमेशा अपनी सुरक्षा के प्रति चिंतित रहती हैं। यहां मिली जानकारी से आत्म संतुष्टि मिली है। इंटर की नंदिनी कुशवाहा ने कहा कि अपराजिता मुहिम के जरिए महिलाएं जरूर सशक्त होंगी। महिलाओं को उनके अधिकार बताने के लिए अमर उजाला का प्रयास काफी सराहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें