फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एपी बांध पर बचाव कार्य शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
एपी बांध के बचाव का कार्य शुरू, लोगों ने ली राहत सांस
विज्ञापन

तमकुहीरोड। बाढ़ खंड की ओर से एपी बांध के बचाव का कार्य शुरू कर दिया गया। मिट्टी से भरे बोरों के सहारे कटान को रोकने कवायद हो रही है। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

बांध पर सबसे खराब स्थिति किलोमीटर 12.500 से किलोमीटर 14.500 के बीच की है, जहां नदी बंधे के स्लोप में घुस चुकी है। यही कारण है कि कटान को रोकने की मांग को लेकर पिछले कुछ दिनों से ग्रामीण आंदोलित हैं और पिछले दिनों बंधे पर आए गंडक के मुख्य अभियंता व अधीक्षण अभियंता को लोगों ने दो घंटे तक रोके रखा था। लोगों का गुस्सा इस बात को लेकर था कि अप्रैल का महीना बीतने को है और अभी तक एपी बांध के लिए शासन द्वारा किसी परियोजना की स्वीकृति नहीं मिली है। जबकि स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए बाढ़खंड एक बार फिर बांध के बारह और तेरह किलोमीटर के बीच गंडक नदी की कटान से बचाने के लिए मिट्टी से भरे बोरो से कटान रोकने की कोशिशों में जुट गया है। जबकि बाघाचौर व अहिरौली दान के निवासी अरविंद सिंह पटेल, हीरालाल यादव, मजिस्टर पासवान, संजय सिंह, सुजीत यादव ने कहा कि कार्य शुरू होने से राहत मिली है। लोगों का मानना है कि जब तक बांध की सुरक्षा पुख्ता नहीं होगी, कटान का खतरा बना रहेगा। बाढ़खंड के सहायक अभियंता पीसी त्रिपाठी ने बताया कि बांध की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है और परियोजना के तहत निर्धारित मानकों के अनुसार बचाव कार्य शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें