फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीली शराब कांड के फरार आरोपी पर 50 हजार का इनाम

Fri, 22 Feb 2019 11:48 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हरपुर माफी गांव में छापेमारी कर कच्ची शराब बनाने का उपकरण नष्ट करते एसडीएम गुलाब चंद्र । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुशीनगर। तरयासुजान क्षेत्र में हुए जहरीली शराब कांड के मामले में फरार चल रहे नामजद आरोपी दूधनाथ पर आईजी गोरखपुर ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी कर दिया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई करने की भी तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


छह और सात जनवरी को जहरीली शराब पीने की वजह से 11 लोगों की मौतें हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी बिहार के रहने वाले हरेंद्र यादव समेत तीन आरोपियों को जेल भेज चुकी है। जबकि नामजद आरोपी दूधनाथ अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। एसपी राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि आरोपी दूधनाथ पर उनकी ओर से 25000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

इधर, आईजी गोरखपुर जेएन सिंह ने दूधनाथ पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। आरोपी दूधनाथ के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ है। 82 सीआरपीसी की भी कार्रवाई हो चुकी है। फरार आरोपी के घर की कुर्की की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। इधर मुख्य आरोपी हरेंद्र यादव को कस्टडी रिमांड पर भी लेने की कार्रवाई की की जा रही है। फरार आरोपी दूधनाथ की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। उम्मीद है कि जल्द ही फरार आरोपी को पकड़ भी लिया जाएगा।
विज्ञापन


तबादले से वादकारियों को दिक्कत
तमकुहीराज। तरयासुजान थाना क्षेत्र में हुए जहरीली शराब कांड के बाद अफसरों के तबादले से वादकारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। छह और सात फरवरी को जहरीली पीने से 11 लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस और आबकारी विभाग के एक दर्जन से अधिक लोग निलंबित कर दिए गए हैं। पुलिस विभाग में सिर्फ तरयासुजान थाना और उसकी चौकियों पर तैनात 46 लोगों का सामूहिक स्थानांतरण हुआ था। इसी दौरान एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, रजिस्ट्रार कानूनगो का एक साथ स्थानांतरण हो गया है। तहसील में हुए इस तबादले से वादकारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें