फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड ्डा के एसओ पर तलवार से किया वार, जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
नेबुआ रायगंज (कुशीनगर)।
विज्ञापन

खड्डा थाना क्षेत्र के भुजौली बाजार में रविवार की शाम छठ घाट के रास्ते ताजिया ले जाने को लेकर दो वर्गों के लोग आमने सामने हो गए। इसकी सूचना मिलने पर खड्डा थाने के एसओ पहुंचे, तो जुलूस में शामिल एक शख्स ने उन पर तलवार से हमला कर दिया। इससे एसओ जख्मी हो गए। शाम तक मौके पर खड्डा के एसडीएम, सीओ, तहसीलदार सहित कई अफसर पहुंच गए और लोगों को समझाने में लगे थे।
बताया जा रहा है कि खड्डा क्षेत्र के भुजौली बाजार में भी रविवार की शाम को करीब साढ़े चार बजे मुहर्रम का जुलूस निकाला गया था। लोगों का कहना था कि गांव में हिंदू और मुस्लिम दोनों वर्गों के लोगों के धार्मिक आयोजन अलग-अलग होते हैं। छठ घाट और कर्बला भी अलग-अलग है, जहां शुरू से ही लोग अलग-अलग अपने धार्मिक कार्यक्रम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों के मुताबिक इस बार कुछ युवक कर्बला के लिए ताजिया लेकर निकले, लेकिन अपने पारंपरिक रास्ते के बजाय उसे छठ घाट के रास्ते लेकर जाने लगे। छह घाट पर ताजिया पहुंचते ही दूसरे वर्ग के लोगों ने एतराज जताया, जिस पर वे उग्र हो गए। दोनों तरफ से माहौल गर्म होते देेख किसी ने एसओ को सूचना दे दी। बताया जा रहा है कि एसओ विनय पाठक पहुंचकर लोगों को समझाने लगे, तभी एक शख्स ने उन पर तलवार से हमला कर दिया, जिससे एसओ के पेट, हाथ और चेहरे पर जख्म आ गए। मौजूद पुलिसकर्मियों ने उनका प्राथमिक उपचार कराया। घटना की खबर मिलने पर खड्डा के एसडीएम, सीओ और तहसीलदार सहित कई अफसर मौके पर पहुंच गए। लोगों ने एसडीएम को घेरकर हमलावर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसडीएम ने उन्हें आश्वासन दिया कि इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसपी यमुना प्रसाद ने भी पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें