फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंझरिया की मुसहर बस्ती में डायरिया का प्रकोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। दुदही क्षेत्र के गांव मंझरिया की मुसहर टोली में डायरिया की चपेट में आने से बुधवार की सुबह आठ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। इसके अलावा छह लोग बीमार हैं, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोपहर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर बीमार लोगों को अस्पताल भेजा। कैंप लगाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। गांव में सफाई व दवा का छिड़काव कराया गया।
विज्ञापन

मंझरिया गांव की मुसहर टोली में मंगलवार को विनोद का आठ वर्षीय पुत्र मुकेश डायरिया की चपेट में आ गया। परिवार के लोग गांव में ही किसी चिकित्सक से इलाज कराने लगे। रात में मुकेश के छोटे भाई छह वर्षीय विकेश, माता 30 वर्षीया गीता देवी, चाचा 35 वर्षीय जितेंद्र व दादी 55 वर्षीया रमावती देवी भी इस बीमारी की चपेट में आ गईं। लोग अभी इन्हें इलाज के लिए ले गए तब तक पास में रहने वाले तीन वर्षीय दीपक और चार वर्षीय गुलशन भी बीमार हो गए। रात भर गांव में ही इनका इलाज चलता रहा। बुधवार की सुबह मुकेश की मौत हो गई। सुबह गांव में गई स्वच्छ भारत कार्यक्रम की निगरानी टीम ने मामले की जानकारी दुदही सीएचसी पर दी। इसके बाद डॉक्टर अजीत पाल की अगुवाई में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बीमार लोगों को अस्पताल भेजा। इनमें से विकेश, दीपक, गुलशन की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से गांव में कैंप लगाकर कई अन्य लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। बीमार लोगों के घर के आसपास सफाई कराकर दवा का छिड़काव कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें