फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नेपाल से दिल्ली जा रही 71 किलो चरस जब्त, दो अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार

Sun, 04 Aug 2024 03:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। बिहार सीमा स्थित बलथरी चेकपोस्ट पर गोपालगंज पुलिस ने शनिवार शाम करीब 71 किलोग्राम चरस के साथ दो अंतरराष्ट्रीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनसे पुलिस पूछताछ की जा रही है। गोपालगंज पुलिस ने एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) को इसकी सूचना दे दी है। अब एनसीबी इसकी जांच करेगी। गिरफ्तार दोनों तस्कर बिहार के रहने वाले हैं, जो नेपाल से दिल्ली में चरस सप्लाई करने की फिराक में थे।
विज्ञापन


गोपालगंज जिले के यूपी-बिहार सीमा स्थित कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी चेकपोस्ट के पास शाम को पुलिस ने वाहनों की चेकिंग कर रही थी। एक कार में बने तहखाना से 139 पैकेट यानी 71.140 किग्रा चरस की खेप बरामद की। पुलिस ने बरामद चरस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अंतरराष्ट्रीय तस्करों की पहचान पूर्वी चंपारण के मुफसिल थाना क्षेत्र के पतौरा निवासी सुदीश कुमार और पूर्वी चंपारण के पताही थाना क्षेत्र के परसौनी निवासी मंदीप कुमार के रूप में की गई है। गोपालगंज पुलिस की सूचना पर मामले की जांच जांच एनसीबी करेगी। पिछले 10 वर्षों में पुलिस की यह सबसे बड़ी सफलता कही जा रही है।
पुलिस के अनुसार नेपाल से गोपालगंज के रास्ते चरस लेकर तस्कर दिल्ली जा रहे थे। कुशीनगर जिले में दाखिल होने से पहले बलथरी चेकपोस्ट पर दबोच लिया। सूत्रों के अनुसार दोनों तस्करों का नेटवर्क देश के अलावा विदेशी के लोगों से जुड़ा है। एनबीसी के अलावा गोपालगंज पुलिस भी इसकी जानकारी कर रही है। तस्करों के पास से मिले मोबाइल में कई ऐसे मोबाइल नंबर मिले हैं। जिनके माध्यम से पुलिस सरगना तक पहुंचने में जुटी है।
विज्ञापन



जब्त चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 8 से 10 करोड़ रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार तस्करों के नेटवर्क में जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है। इसके पहले भी पुलिस ने यूपी-बिहार के बलथरी चेक पोस्ट से भारी मात्रा में चरस को जब्त किया था। टीम लगातार नजर बनाए रहती है। -स्वर्ण प्रभात, एसपी, गोपालगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें