फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रोजगार मेले में 70 युवाओं को मिली नौकरी

Thu, 01 Feb 2024 04:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
रोजगार मेले में प्रमाण पत्र देते क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र कुशवाहा।
विज्ञापन
फाजिलनगर। ब्लाॅक सभागार में बुधवार को दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास योजना के तहत ब्लाॅक स्तरीय रोजगार मेला लगा। इसमें पांच कंपनियों के भर्ती अधिकारियों ने पंजीकृत 212 आवेदन के साक्षात्कार के बाद 70 युवाओं को रोजगार के लिए चयनित किया।
विज्ञापन

फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा ने कहा कि शिक्षा व्यक्ति के विकास के लिए जरूरी है। शिक्षित व्यक्ति समाज व अपने परिवार का प्रतिनिधि होता है। शासन की मंशा रोजगारपरक शिक्षा की है। इसी उद्देश्य से जगह-जगह रोजगार मेला लगाया जा रहा है। प्रधान संघ अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षा व्यक्ति में आत्मविश्वास बढ़ाता है। रोजगार से व्यक्ति की पहचान मजबूत होती है। ब्लाॅक स्तर पर लगने वाले मेले का लाभ युवाओं को उठाना चाहिए। रोजगार मेला का संचालन विनय पांडेय ने किया।
इस दौरान प्रधान दिनेश सिंह, ब्यास प्रसाद, सत्य प्रकाश मिश्रा, संदीप सिंह, मन मोहन प्रसाद, लालचंद सिंह, ओपी तिवारी, राम नक्षत्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें