पडरौना। आदर्श आचार संहिता को पालन कराने में जिला निर्वाचन कार्यालय समेत प्रशासनिक अफसरों की टीम लगी हुई है। 16 मार्च से लेकर अब तक सी-विजिल एप पर कुल 70 शिकायतें आई हैं। इसमें सभी शिकायतें बैनर-पोस्टर और वॉलपेंटिंग को हटवाने से संबंधित रही हैं।
लोकसभा चुनाव को लेकर कुशीनगर जिले में 16 मार्च से आदर्श आचार संहिता लागू है। कस्बों व प्रमुख चौक-चौराहों से तो प्रशासनिक अफसरों की टीम ने उसी दिन बैनर-पोस्टर और वॉल पेंटिंग को हटवा दिया। बावजूद इसके जिले के कई जगहों पर आज भी विभिन्न राजनीतिक दलों के बैनर-पोस्टर लगे हैं और दीवारों पर वॉलपेंटिंग कराई गई है, जिसे अब तक नहीं हटाया जा सका है। वहीं, आचार संहिता का पालन कराने के लिए निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी की गई सी-विजिल एप पर अब बैनर-पोस्टर और वॉलपेंटिंग को हटवाने की शिकायतें आ रहीं हैं। 16 मार्च से लेकर अब तक सी-विजिल एप पर कुल 70 शिकायतें आईं हैं। यह सभी बैनर-पोस्टर और वॉलपेंटिंग को हटवाने से संंबंधित हैं। इसमें लगभग सभी शिकायतों का अफसरों ने निस्तारण भी कर दिया है।
14जेएनडी11 : नागरिक अस्पताल के पार्क में घूमते बंदरों के झुंड। संवाद
14जेएनडी11 : नागरिक अस्पताल के पार्क में घूमते बंदरों के झुंड। संवाद
14जेएनडी11 : नागरिक अस्पताल के पार्क में घूमते बंदरों के झुंड। संवाद