कुशीनगर में बुधवार को जिले में कोरोना के केवल सात मामले आए जबकि पहले से संक्रमित छह लोग ठीक भी हुए। जिले में अब तक 5454 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं जबकि 5326 लोग ठीक हो चुके हैं। अब एक्टिव केस की संख्या 71 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बुधवार को 1068 लोगों का सैंपल लिया गया। अब तक 196390 लोगों की जांच हो चुकी है। बुधवार को 942 लोगों की जांच रिपोर्ट आई जिसमें से 935 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव रही।
इसके अलावा सात लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव थी जिसमें से फाजिलनगर क्षेत्र में एक, हाटा में एक, पडरौना में एक, मोतीचक में एक, कप्तानगंज में एक तथा दो लोग अन्य क्षेत्र के हैं। इसके अलावा 6 संक्रमित जांच के बाद स्वस्थ घोषित किए गए। अब जिले में 71 एक्टिव केस हैं।
डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण की दर 2.77 प्रतिशत है जबकि ठीक होने वालों की दर 97.65 प्रतिशत तक पहुंच गई है। इसके अलावा मृत्यु दर केवल 1.04 प्रतिशत है। डीएम ने लोगों को दीपावली से लेकर छठ तक के त्योहार के दौरान विशेष सतर्कता बरतने का सुझाव देते हुए कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क का ख्याल जरूर रखें। यथासंभव भीड़ से दूरी बनाकर रहें।