फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: यूपी बोर्ड परीक्षा में कम हो गए 6610 परीक्षार्थी

Wed, 06 Dec 2023 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से वर्ष 2024 में होने वाले बोर्ड परीक्षा की तैयारियां तेज कर दी है। इस वर्ष हाईस्कूल और इंटर में 112760 परीक्षार्थी शामिल होंगे। बीते वर्ष की बोर्ड परीक्षा से इस वर्ष 6610 कम परीक्षार्थी पंजीकृत हुए हैं। परीक्षा संपन्न कराने के लिए कुल 147 केंद्र बनाए गए हैं, जबकि पिछले वर्ष 177 परीक्षा केंद्र बनाए थे।
विज्ञापन

जिले में 19 राजकीय, 55 वित्तपोषित और 287 समेत कुल 361 माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। इसमें वर्ष 2023 की बोर्ड परीक्षा के लिए हाईस्कूल के 67674 और इंटर में 51696 समेत 119370 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे, जबकि इस वर्ष हाईस्कूल के 61496 और इंटर के 51264 समेत कुल 112760 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए हैं।

बोर्ड परीक्षा में इस वर्ष परीक्षार्थियों की संख्या कम होने की वजह से परीक्षा केंद्रों की संख्या भी कम हुई है। पिछले वर्ष 177 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जबकि इस वर्ष जिले के 147 कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। हालांकि परीक्षा केंद्र निर्धारित होने के बाद मिली आपत्तियों को बोर्ड की तरफ से निस्तारित किया जा रहा है।
विज्ञापन

डीआईओएस रवींद्र सिंह ने बताया कि बीते वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष बोर्ड परीक्षार्थियों की संख्या 6610 कम हुई है। इसके चलते परीक्षा केंद्रों की संख्या भी पिछले वर्ष के मुकाबले 30 परीक्षा केंद्र बने हैं। स्कूल संचालकों की तरफ से मिली आपत्तियों का निस्तारण किया जा रहा है। इसे बोर्ड को भेजा जाएगा, उसके बाद बोर्ड की तरफ से परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। जिला प्रशासन की तरफ से बोर्ड परीक्षा की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें