कुशीनगर। कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए एसपी केशव कुमार ने रविवार देर रात आठ इंस्पेक्टर, 21 एसआई समेत 66 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया। इंस्पेक्टर आनंद कुमार तिवारी को प्रभारी मीडिया सेल व पिपरा घाट चौकी प्रभारी रहे आकाश सिंह को तमकुहीराज कस्बा का चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।
पुलिस लाइन में रही इंस्पेक्टर अर्चना सिंह को प्रभारी मिशन शक्ति, धनवीर सिंह को मॉनिटरिंग सेल, आनंद कुमार तिवारी को प्रभारी मीडिया सेल, मिशन शक्ति के प्रभारी रहे जितेंद्र टंडन को प्रभारी निरीक्षक एएचटी, पुलिस लाईन में रहे अजय विक्रम यादव को अपराध निरीक्षक तमकुहीराज, गिरिधारी सिंह को ई समन सेल, शिवजी सिंह यादव व रामदरव यादव को अपराध शाखा भेजा गया हैं।
चौकी प्रभारी कसया कस्बा रहे गौरव श्रीवास्तव को वरिष्ठ उपनिरीक्षक विशुनपुरा, चौकी प्रभारी हाटा कस्बा रहे रूपेंद्र पाल को चौकी प्रभारी पिपरा घाट, चौकी प्रभारी फाजिलनगर रहे मनोज कुमार वर्मा को जनसुनवाई सेल, चौकी प्रभारी पिपराघाट रहे आकाश सिंह को चौकी प्रभारी तमकुहीराज कस्बा, चौकी प्रभारी तमकुहीराज कस्बा रहे महेश मिश्रा को चौरा खास भेजा गया है। खोटहीं चौकी प्रभारी रहे मनोज कुमार द्विवेदी को चौकी प्रभारी कसया कस्बा, जनसुनवाई सेल में रहे पंकज सिंह को चौकी प्रभारी मंशाछापर बनाया गया है।
जनसुनवाई सेल में रहे चंद्रभूषण पांडेय चौकी प्रभारी खोटहीं, पुलिस लाईन में रहे दिलीप कुमार को चौकी प्रभारी फाजिलनगर, पुलिस लाइन में रहे कमलेंद्र सिंह को चौकी प्रभारी हाटा, अतुल तिवारी को चौरा खास भेजा गया है। राजीव सिंह को वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली पडरौना, मनोज यादव को वरिष्ठ उपनिरीक्षक हाटा, सरफ़राज़ अहमद को विशुनपुरा, अजय सिंह को कुबेरस्थान, शंभूनाथ सिंह को चौरा खास, चौथी यादव को पेशी श्रेष्ठ, अमरजीत को चौरा खास, विनय कुमार राय को पेशी एएसपी, राधेश्याम पांडेय को जनसुनवाई सेल व शेषनाथ प्रधान को न्यायालय सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।