फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

655 फ्रंटलाइन वर्कर्स ने लगवाए टीके

विज्ञापन
जिला अस्पताल के एमएमसीएच विंग में कोविड का टीका लगवाते डीएम एस. राजलिंगम। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
655 फ्रंट लाइन वर्कर्स ने लगवाए टीके
विज्ञापन

पडरौना। फ्रंट लाइन वर्कर्स को लगाए जाने वाले टीकाकरण अभियान के प्रथम चरण के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को 11 केंद्रों पर टीके लगाए गए। जिला अस्पताल के एमएमसीएच विंग में बने दोनों बूथों पर डीएम और एसपी ने टीका लगवाकर अभियान की शुरुआत की। इनके बाद एएसपी अयोध्या प्रसाद सिंह, एफएसओ इंद्रजीत वर्मा सहित कई अधिकारियों और कर्मचारियों ने टीका लगवाया। जनपद के अन्य क्षेत्रों में बने केंद्रों पर भी कोविड की वैक्सीन लगाई गई। कुल 1374 लोगों को टीके लगाए जाने थे। इनमें 655 ने टीका लगवाया, जो लक्ष्य का 47.67 प्रतिशत है।
कोविड टीकाकरण के लिए जिला अस्पताल के एमएमसीएच (मॉडर्न मैटरनिटी एंड चाइल्ड हेल्थ) विंग सहित सीएचसी कप्तानगंज, दुदही, हाटा, कसया, कुबेरस्थान एवं तमकुही, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, राजकीय महिला अस्पताल स्थित प्रसवोत्तर केंद्र और नेत्र चिकित्सालय पडरौना को केंद्र बनाया गया था, जहां 1357 लोगों को कोरोना रोधी टीका लगाया जाना था। सुबह दस बजे डीएम एस. राजलिंगम, एसपी विनोद कुमार सिंह जिला अस्पताल स्थित एमएमसीएच विंग में पहुुंचे। डीएम ने टीकाकरण की शुरुआत की तथा स्वयं टीका लगवाया। एसपी विनोद कुमार सिंह, एफएसओ इंद्रजीत वर्मा सहित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने टीका लगवाया।
विज्ञापन

मौनी अमावस्या के अवसर पर खड्डा क्षेत्र के पनियहवा में गंडक तट पर लगे मेला का जायजा लेने के बाद पहुंचे एएसपी अयोध्या प्रसाद सिंह ने भी कोरोना रोधी टीका लगवाया। शाम चार बजे तक टीकाकरण चला। इस दौरान सीएमओ डॉ. नरेंद्र प्रसाद गुप्ता, सीएमएस डॉ. बजरंगी पांडेय, डीआईओ डॉ. संजय कुमार गुप्ता, डॉ. रमाशंकर, जिला वैक्सीन कोल्ड चेन मैनेजर गीता देवी, गौतम वर्मा, अर्जुन सिंह, राजेश कुमार दीक्षित, पुष्कर पाठक, अभिषेक, पवन, जावेद आलम, शशिकांत तिवारी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।
डीएम बोले- वैक्सीन अत्यंत सुरक्षित
टीका लगवाने के बाद निगरानी कक्ष में बैठे डीएम ने कहा कि यह वैक्सीन अत्यंत सुरक्षित है। टीका को लेकर लोगों के मन में संशय है, लेकिन ऐसी कोई बात नहीं है। इसलिए उन्होंने टीका लगवाया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि स्वयं तथा परिवार की सुरक्षा के लिए कोरोना रोधी टीका जरूर लगवाएं। इसके बाद डीएम न केवल विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए, बल्कि देर शाम तक अफसरों के साथ बैठक कर शासन से मिले दिशानिर्देशों के संबंध में निर्देश दिए। एसपी विनोद कुमार सिंह ने कहा कि वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। इसकी शुरुआत खुद से कर दी है। अन्य पुलिसकर्मी भी निसंकोच टीका लगवाएं, ताकि खुद भी सुरक्षित रहें और उनका परिवार भी। पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी के साथ-साथ टीकाकरण के लिए भी समय निकालें और इसे प्राथमिकता दें।
85 लोगों को लगा कोरोना रोधी टीका
कसया। कसया सीएचसी पर बने बूथ पर 85 लोगों ने कोरोना रोधी टीका लगवाया। यहां 125 फ्रंट लाइन वर्कर्स को टीकाकरण के लिए बुलाया गया था, जिनमें 85 पहुंचे। इस मौके पर डिप्टी सीएमओ डॉ. ताहिर अली, सीएचसी अधीक्षक डॉ. मारकंडेय चतुर्वेदी, डॉ. मुकेश यादव, डॉ. अरुण कुमार पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

11 केंद्रों पर 1374 फ्रंट लाइन वर्कर्स को टीका लगाने का लक्ष्य था। इनमें 655 ने टीका लगवाया, जो लक्ष्य का 47.67 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि इस बार के टीकाकरण में अधिकांश पुलिस विभाग के कर्मचारी शामिल थे, लेकिन माघ मेला में ड्यूटी लगने के कारण टीकाकरण का प्रतिशत कम रहा। जो पुलिसकर्मी टीकाकरण से वंचित हो गए हैं, वह 12 और 18 फरवरी को अपने निर्धारित केंद्र पर पहुंचकर टीका लगवा सकते हैं।
डॉ. संजय कुमार गुप्ता,
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें