फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कुश्ती प्रतियोगिता में 65 बाल पहलवानों ने आजमाया दाव

Fri, 27 Oct 2023 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना। स्पोर्ट्स स्टेडियम व खेल निदेशालय के संयुक्त तत्वाधान में बृहस्पतिवार को जूनियर स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें बालक वर्ग के 65 पहलवानों ने अपने-अपने दाव आजमाए। विजेता व उपविजेता पहलवानों को पुरस्कृत किया गया।
क्रीडाधिकारी रवि कुमार निषाद ने खिलाड़ियों का हाथ मिलाकर कुश्ती शुरू कराया। सबसे पहले हुए 45 किलोग्राम भार वर्ग में साहिल ने प्रथम, सिकंदर द्वितीय व पवन ने तृतीय स्थान हासिल किया। 48 किलोग्राम भार वर्ग में इमरान ने प्रथम, धर्मेंद्र द्वितीय व शिवम गुप्ता ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

वहीं 50 किलोग्राम भार में मुकेश प्रथम, अनुराग द्वितीय व सागर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 55 किलोग्राम भार वर्ग में शुभम उपाध्याय ने प्रथम, नितिन ने द्वितीय व रवि गोंड़ को तृतीय स्थान मिला।60 किलोग्राम भार वर्ग में शैलेश प्रथम, आदित्य द्वितीय व अंकित तृतीय रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा 65 किलोग्राम भार वर्ग में यशवंत यादव प्रथम, खुशराज द्वितीय व विकास यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन प्रतिभागियों को खेल विभाग की तरफ से पुरस्कृत किया गया।
इस दौरान पंकज यादव, सूरज कुमार, संदीप यादव, अनिल मिश्रा, दुर्गावती आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें