फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड व कोहरे में भी 63.66% वोट पड़े

Wed, 09 Dec 2015 11:51 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। ग्राम प्रधान और पंचायत सदस्यों के चुनाव के लिए चौथे चरण का मतदान बुधवार को सुबह घने कोहरे के बीच शुरू हुआ। अपने गांव का रहनुमा चुनने के लिए मतदाताओं ने ठंड की परवाह भी नहीं की और मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इन तीनों ब्लॉकों में छिटपुट घटनाओं के बीच मतदान संपन्न हुआ।
विज्ञापन

 पडरौना ब्लॉक के मिश्रौली स्थित मतदान केंद्र पर एक नाबालिग को वोट देने से रोकने को लेकर दो पक्षाें में जमकर मारपीट हुई। इस घटना में छह लोग घायल हो गए। मतदान केंद्र के पास स्थित मिश्रौली बाजार में एक दुकान में फर्जी वोटर आईडी बनाने के आरोप में दो व्यक्तियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। धर्मपुर स्थित केंद्र पर दो प्रत्याशियों में फर्जी मतदान को लेकर नोकझोंक हुई।
 पुलिस ने बीच बचाव कर शांत कराया। डीएम एसपी ने निरीक्षण के दौरान कई जगहों पर एजेंटों को मोबाइल के साथ मौजूद रहने पर और नाबालिग लड़कों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मतदान के बाद मतपेटियां संबंधित ब्लॉकों के स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पोलिंग पार्टियों ने देर रात तक जमा कराया। इन तीनों ब्लॉकों में प्रधान के 1735 और सदस्य के 4121 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे।
विज्ञापन

इनके भाग्य का पिटारा 13 दिसंबर को खुलेगा। बुधवार को सुबह से ही मतदाता अपने गांव के बूथों पर पहुंचने लगे। युवा हो या बुुजुर्ग हर कोई मतदान के लिए उत्साहित दिखा। अशक्त लोग अपने परिवार के सदस्यों के साथ बूथों पर पहुंचे।
महिलाएं भी अपने दैनिक कार्यों को छोड़कर पहले मतदान करने के लिए बूथों पर पहुंचीं। सुरक्षाकर्मियों की सक्रियता के कारण ज्यादातर बूथों पर लोग शांतिपूर्वक मतदान करते दिखे। चौथे चरण में पडरौना ब्लॉक, दुदही और विशुनपुरा ब्लॉक में मतदान था। पडरौना ब्लॉक में प्रधान पद के 710, विशुनपुरा में 508 और दुदही में 517 उम्मीदवार थे। इसी तरह पडरौना में सदस्य के 1544, विशुनपुरा में 1185 तथा दुदही ब्लॉक में 1392 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। प्रधान पद के कुल 1735 और सदस्य के 4121 प्रत्याशियों के लिए मतदान हुआ।
बुधवार को मतदान खत्म होने तक पडरौना ब्लॉक में 68, विशुनपुरा में 67 और दुदही ब्लॉक में 56 प्रतिशत मतदान हुआ। अंतिम चरण में तीनों ब्लॉकों के कुल 63.66 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुल 5856 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों पर बंद हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें