गोड़रिया। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के जंगल लुअठाहा कचहरी टोला गांव के पास नदी के किनारे पुलिस ने 62 शीशी शराब बरामद किया। इसके साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब को कब्जे में लेकर पुलिस आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुटी है।
थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि बीट सिपाही पवन कुमार व रमेश बंगाली क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। उन्हें सूचना मिली कि एक युवक पीले प्लास्टिक के झोले में कुछ लेकर जंगल लुअठाहा कचहरी टोला के रास्ते जा रहा है। गंभीरता से लेते हुए पुलिस कर्मी संदेह के आधार पर आरोपी को रोक लिए, लेकिन वह भागने लगा।
पुलिस कर्मी उसे दौड़ाकर पकड़ लिए। तलाशी के दौरान 62 शीशी देसी शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कन्हैया बिंद, निवासी मुसहरी बिंद टोली, थाना धनहा, जिला पश्चिम चंपारण (बिहार) बताया। पुलिस बरामद शराब को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुटी है।