फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंडल मार्च निकाल कर शहीद इंस्पेक्टर को दी श्रद्धाजंलि

Sat, 15 Dec 2018 11:33 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कैंडल मार्च - फोटो : self
विज्ञापन
पटहेरवा। शुक्रवार देर शाम क्षेत्र के युवाओं ने बुलंदशहर की घटना में शहीद हुए इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। युवाओं ने बाजार में कैंडल मार्च निकाला और बुलंदशहर की घटना का विरोध कर दोषी लोगों पर कार्रवाई की मांग की। भाकियू (भानु) के मंडल उपाध्यक्ष रियाज खान और जिलाध्यक्ष लक्ष्मण गुप्ता की अगुवाई में लोग पटहरिया चौराहे पर पहुंचे।

 

यहां से शहीद इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की याद में पटहेरवा बाजार तक कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान बुलंदशहर की घटना की जांच कर दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। इसके बाद शहीद सुबोध कुमार सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित गतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

विज्ञापन

इस दौरान नुरुलहोदा, राजहंस वर्मा, सूरज मद्देशिया, राजकुमार गुप्ता, अफजल, जमाल अहमद, अयान खान, अच्छे मद्देशिया, चंद्रभान कुशवाहा, विकास श्रीवास्तव, रोहित कुमार, आरिफ मुहमद, अरमान खान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें