लाज के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ। सीएमओ ने बताया कि कुछ बच्चों में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार को इस विद्यालय में टीकाकरण होना था। सभी बच्ची स्कूल आए थे। दोनों विद्यालयों के लगभग 154 बच्चों में से कक्षा 8 की रजीदुन नेशा, कक्षा 5 की मरियम और नूरैसा को टीका लगते ही अचेत हो गईं। होश आने पर इन छात्राओं ने बताया कि जैसे ही उन्हें इंजेक्शन लगा, पेट व सिर में दर्द के साथ शरीर में झनझनाहट होने लगी।
इस संबंध में एसडीएम ने बताया कि टीकाकरण में तीन बच्चियों के बीमार होने पर अस्पताल लाया गया है। हालत में सुधार है। इस मामले की जांच होगी।
एमआर टीके से कुछ बच्चों में माइनर रिएक्शन की आशंका रहती है। इसलिए हर टीकाकरण स्थल पर स्वास्थ्य टीम मौजूद रहती है। उन बच्चियों को भी ऐसा ही हुआ। उन्हें चक्कर आया, दर्द और झनझनाहट की शिकायत हुई। बहरहाल, तीनों बच्चियां अब बिल्कुल ठीक हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि बच्चों को खाली पेट टीके न लगवाएं।