फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमआर का टीका लगने के बाद तीन बच्चियां बीमार

Mon, 03 Dec 2018 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
तुर्कहा सीएचसी में पहुंच कर विमार बच्चीयों का हाल जानते एसडीएम खड्डा । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खड्डा (कुशीनगर)। प्राथमिक व जूनियर हाईस्कूल भुजौली बुजुर्ग परिसर में सोमवार को मिजिल्स रुबेला टीका लगने के बाद तीन छात्राएं अचेत हो गईं। उनके पेट और सिर में दर्द के साथ झनझनाहट होने लगी। वहां मौजूद लोग सकते में आ गए। अधिकारियों को सूचना देकर स्वास्थ्यकर्मियों ने बच्चियों को सीएचसी पहुंचाया।

 

लाज के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ। सीएमओ ने बताया कि कुछ बच्चों में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार को इस विद्यालय में टीकाकरण होना था। सभी बच्ची स्कूल आए थे। दोनों विद्यालयों के लगभग 154 बच्चों में से कक्षा 8 की रजीदुन नेशा, कक्षा 5 की मरियम और नूरैसा को टीका लगते ही अचेत हो गईं। होश आने पर इन छात्राओं ने बताया कि जैसे ही उन्हें इंजेक्शन लगा, पेट व सिर में दर्द के साथ शरीर में झनझनाहट होने लगी।

विज्ञापन

मौजूद अध्यापक सिकंदर अली के मुताबिक बार बार डॉक्टर व एम्बुलेंस को फोन पर सूचना दी गई, लेकिन लगभग ढाई घंटे बाद सरकारी एंबुलेंस से तुर्कहां सीएचसी पहुंचाया गया। इलाज के बाद बच्चियों के स्वास्थ्य में सुधार आ रहा है। जानकारी मिलते ही एसडीएम अरविंद कुमार और तहसीलदार अहमद फरीद खान अस्पताल पहुंचे तथा बच्चियों का हाल जाना। सीएचसी में बच्चियों का इलाज कर रहे डॉ. पीएन जायसवाल ने बताया कि कुछ बच्चों में इस तरह की दिक्कत आ जाती है। कोई चिंता की बात नहीं है। तीनों ठीक हैं।


इस संबंध में एसडीएम ने बताया कि टीकाकरण में तीन बच्चियों के बीमार होने पर अस्पताल लाया गया है। हालत में सुधार है। इस मामले की जांच होगी।
एमआर टीके से कुछ बच्चों में माइनर रिएक्शन की आशंका रहती है। इसलिए हर टीकाकरण स्थल पर स्वास्थ्य टीम मौजूद रहती है। उन बच्चियों को भी ऐसा ही हुआ। उन्हें चक्कर आया, दर्द और झनझनाहट की शिकायत हुई। बहरहाल, तीनों बच्चियां अब बिल्कुल ठीक हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि बच्चों को खाली पेट टीके न लगवाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. हरिचरण सिंह, सीएमओ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें