फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज ग्रुप की रामकोला चीनी मिल में पहुंचे थे

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला चीनी मिल चालू
विज्ञापन

एसडीएम और विधायक ने की पेराई सत्र की शुरुआत
रामकोला। त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज ग्रुप की रामकोला चीनी मिल में शुक्रवार को नए पेराई सत्र की शुरुस्त्रत्त्आत कर दी गई। एसडीएम और क्षेत्रीय विधायक ने चीनी मिल के अधिकारियों के साथ पूजा-पाठ के बाद मिल के डोंगे में गन्ना डालकर इसकी शुरुआत की।
एसडीएम विपिन कुमार और क्षेत्रीय विधायक रामानंद बौद्घ शुक्रवार को सुबह दस बजे चीनी मिल में पहुंचे। पुरोहित विश्वनाथ पाेंय ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा-अर्चना कराने के बाद मिल के डोंगे में गन्ना डालकर पेराई सत्र की शुरुआत कराई। क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि इस चीनी मिल ने समय से पेराई सत्र की शुरुआत कर दी है। किसानों को यह मिल भुगतान भी समय पर करेगी।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि कि सरकार की मंशा के अनुसार चीनी मिल काम करेगी और किसानों को समय से भुगतान करेगी। चीनी मिल के उपाध्यक्ष एमए कुरेशी ने कहा कि चीनी मिल हर समय किसानों के साथ रही है। प्रयास है कि कोई किसान सप्लाई टिकट या अन्य किसी कार्य के लिए परेशान न हो।
विज्ञापन

इस दौरान चीनी मिल के फैक्ट्री मैनेजर मानवेंद्र राय, पूर्व विधायक पूर्णमासी देहाती, दीपलाल भारती, सहकारी गन्ना विकास समिति पंजाब के अध्यक्ष मुरारी मिश्र, खेतान चीनी मिल के विचित्र नारायण सिंह, राधेयाम दीक्षित, जयप्रकाश उपाध्याय, जितेंद्र सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उमेश गौंड़, प्रभारी निरिक्षक राहुल कुमार सिंह, हरिशंकर तिवारी, अगस्त गोविंद राव, राजेश गोविंद राव, घनश्याम यादव सहित कई किसान मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें