फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकांक्षा टॉपर, 91.6 प्रतिशत बच्चे उत्तीर्ण

Wed, 30 May 2018 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर
विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट - फोटो : amarujala
विज्ञापन
पडरौना। सीबीएसई बोर्ड की दसवीं का परीक्षा परिणाम मंगलवार को दोपहर बाद जारी हुआ। जिले के आठ स्कूलों के 1793 बच्चे इस परीक्षा में शामिल हुए थे। नवजीवन मिशन स्कूल कसया की आकांक्षा सिंह ने 97.6 प्रतिशत अंक के साथ जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। कसया के ही हेरिटेज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की श्रेया सिंह ने 96.8 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे व पीजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कप्तानगंज की निधि सिंह ने 95.2 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

जिले में सीबीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त 15 स्कूल हैं। इनमें से आठ स्कूलों में पढ़ने वाले 1793 बच्चों ने दसवीं की परीक्षा दी थी। परिणाम घोषित होते ही छात्र उत्साह से उछल पड़े। नवजीवन मिशन स्कूल कसया की आकांक्षा सिंह पुत्री राजेंद्र राव ने 97.6 प्रतिशत अंक के साथ जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। हेरिटेज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल कसया की श्रेया सिंह पुत्री सतीश सिंह ने 96.8 प्रतिशत अंक के साथ जिले में दूसरा और पीजी सीनियर सेकेंड्री स्कूल कप्तानगंज की निधि सिंह पुत्री शैलेंद्र प्रताप सिंह ने 95.2 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान पाया है। इसी विद्यालय के सिद्धार्थ द्विवेदी पुत्र सत्य प्रकाश द्विवेदी ने 95 प्रतिशत अंक के साथ चौथा और गीता इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के अभिषेक सिंह पुत्र गंगा शरण सिंह ने 93.8 प्रतिशत अंक के साथ पांचवां स्थान पाया है। बच्चों की इस सफलता पर उनके स्कूलों के प्रधानाचार्य, प्रबंधक, अध्यापकों व अन्य लोगों ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें