फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्मेसिस्टों का आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की तरफ से सीएमओ कार्यालय परिसर में शनिवार को धरना - प्रदर्शन किया गया। वेतन विसंगतियों को दूर करने, पद सृजन और पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने समेत 14 सूत्री मांग को लेकर हुआ धरना-प्रदर्शन सीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपकर समाप्त हुआ।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए संगठन के अध्यक्ष केके तिवारी ने कहा कि शासन स्तर पर समझौते के बावजूद फार्मासिस्टों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। फार्मासिस्टों ने मानक के अनुसार पदों के सृजन, भत्तों में वृद्धि, रिक्त पदों पर तत्काल नियुक्ति करने, राजपत्रित अवकाशों में कार्य के बदले एक माह का अतिरिक्त वेतन देने और पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने समेत 14 सूत्री ज्ञापन सीएमओ अखिलेश कुमार को सौंपा।
इस दौरान मंत्री बीपी सिंह, नवीन श्रीवास्तव, आरके दीक्षित, चंद्रभान यादव, इस्तियाक अहमद, शैलेश पांडेय, आरके सिंह, मनौव्वर हुसैन, नरेंद्र सिंह, ओपी पांडेय, प्रभुनाथ समेत तमाम फार्मासिस्ट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें