कप्तानगंज। जेपी इंटर कॉलेज परिसर में शुक्रवार को कॉलेज का 31वां स्थापना दिवस मनाया गया। बोर्ड परीक्षा में 85 प्रतिशत अधिक अंक पाने वाले 60 मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड़ ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में मिली सफलता एक दिन का परिणाम नहीं होती है। सफलता के शीर्ष पर पहुंचने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ नियिमत प्रयास करना पड़ता है। इसलिए विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर उसे पाने के लिए निरंतर अभ्यास में जुटना होगा। कार्यक्रम को अश्वनी पांडेय, शैलेंद्र दत्त शुक्ला, सतीश श्रीवास्तव, इज़हारुल खान, जेपी मिश्रा, विश्वामित्र भट्ट, ज्ञानवर्धन गोविंद राव, धनंजय गोविंद राव, मुश्ताक अहमद, जयराज सिंह आदि ने संबोधित किया। इसके बाद अतिथियों ने जिले के टॉप टेन की सूची में स्थान पाने वाले 12वीं के विद्यार्थी आशिक अली को 25,000 रुपये का चेक देकर पुरस्कृत किया। इसके अलावा कॉलेज के अन्य 60 मेधावियों को भी पुरस्कृत किया। इसके पूर्व विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कई सांस्कृतिक प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य श्रीराम प्रसाद ने अतिथियों के प्रति आभार जताया।
इस दौरान उप प्रधानाचार्य विशंभर प्रसाद, सगीर अहमद, रणजीत सिंह, चंदन कुमार गोंड, मुकेश कुमार, अनूप सिंह, क्रांति देव सिंह, राम दरस शर्मा, प्रेम नारायण पांडेय, रितेश शर्मा आदि मौजूद रहे।