फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हाटा ब्लॉक के छह सफाई कर्मचारी निलंबित

Tue, 06 Jun 2023 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पड़रौना। हाटा ब्लॉक के छह सफ़ाई कर्मचारियों को डीपीआरओ ने निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई एडीपीआरओ की जांच रिपोर्ट के बाद हुई है। निलंबित सभी सफाई कर्मचारी अपनी जगह दूसरों से नौकरी करवा रहे थे। डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी ने बताया है कि शिकायत मिली थी कि हाटा ब्लॉक में कई सफाई कर्मचारी अपनी जगह दूसरों से नौकरी करवा रहे रहे हैं। उन्होंने बताया कि एडीपीआरओ से इसकी जांच कराई गई तो आरोप सही मिला। जांच रिपोर्ट के आधार पर घोरटप गांव के सफाई कर्मचारी रामदास, पिपरा तिवारी गांव की निर्मला देवी, अहिरौली राजा गांव की ममता पांडेय, परसौनी गांव की नीतू जायसवाल, रामनगर गांव की रागिनी मल्ल और रामपुर गांव में तैनात राजकुमारी देवी को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया की जिले में कहीं भी इस तरह की शिकायत सामने आएगी तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें