फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: लापरवाही पर एक उपनिरीक्षक व दो कांस्टेबल निलंबित

Tue, 06 Jun 2023 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट के मुकदमें की विवेचना में शिथिलता बरत रहे थे उपनिरीक्षक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। विवेचना में लापरवाही पर एक उपनिरीक्षक और प्रार्थना पत्र लेकर उच्चअधिकारियों को नहीं बताने दो कांस्टेबल को पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने मंगलवार की शाम तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इस कार्रवाई से जनपद के पुलिसकर्मियों में खलबली मची हुई है। एसपी का कहना कि विवेचना में लापरवाही, प्रार्थना पत्र मिलने पर उच्चधिकारियों को अवगत नहीं कराने पर किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता से पुलिसकर्मी दुर्व्यवहार न करें।
मंगलवार की को पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने बताया कि सेवरही थाना में तैनात मंगेश मिश्रा को मारपीट के मुकदमें मे विवेचना में लापरवाही व शिथिलता बरतने के कारण निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तुर्कपट्टी थाने में टाइल्स के मामले में लेनदेन का मामला था। दोनों पक्षों से तहरीर मिली थी। यह तहरीर तुर्कपट्टी थाने में तैनात कांस्टेबल कन्हैया यादव, अच्छेलाल राम ने लिया था। इसकी सूचना अपने उच्चधिकारियों को नहीं बताई थी। इस मामले को स्वयं जाकर निस्तारण करने का प्रयास करने लगे। इस मामले में इनको निलंबित कर दिया गया है। आगेे भी किसी प्रकार कि शिकायत मिलने में अन्य पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें