कोतरहा पुल पर पलटी जाइलो गाड़ी को निकलता क्रेन।
- फोटो : KUSHINAGAR
पुल से टकराकर पलट गई गाड़ी, छह घायल
बगहा (बिहार) क्षेत्र के लोग जा रहे थे गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो
छितौनी। बुधवार सुबह पनियहवा से पडरौना जा रही लक्जरी गाड़ी हनुमानगंज थाना क्षेत्र के बेलवनिया स्थित कोतरहा पुल से टकराकर पलट गई। गाड़ी में सवार कुल छह लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से सभी को गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया।
सीमावर्ती बिहार राज्य के बगहा निवासी बिरजू मद्धेशिया अपनी गाड़ी से गोरखपुर जा रहे थे। एनएच-28 बी के कोतरहा पुल पर अचानक गाड़ी का अगला चक्का बर्स्ट हो गया। गाड़ी अनियंत्रित होकर पुल से टकराकर पलट गई। हादसे में गाड़ी में सवार बगहा थाना क्षेत्र के निवासी रामबाबू (25), विकास (27) व अजीत (26) तथा गाड़ी सवार तीन अन्य युवक गंभीर रूप घायल हो गए। घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को बड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी से बाहर निकाला और निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। घायलों की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची हनुमानगंज पुलिस ने गाड़ी को सीधा कराया।