फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दो पक्षों में हुई मारपीट में छह लोग घायल

Thu, 13 Jul 2023 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कसया। थाना क्षेत्र डिघवा खुर्द में बुधवार की देर शाम पानी बहाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दोनों तरफ से महिला सहित छह लोग घायल हो गए। घायलों को परिजन कसया सीएचसी ले गए, जहां से डॉक्टर ने चार घायलों की हालत गंभीर बताकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि डिघवा खुर्द निवासी श्रीकिशुन पानी बहा रहे थे। इसका उनके पड़ोसी राजकुमार ने विरोध किया तो बात बढ़ गई। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें एक तरफ से लीलावती (50), करिश्मा (16), आरती (23) और दूसरी तरफ के श्रीकिशुन कुशवाहा (60), राजकिशोर (30) व निशा देवी (23) घायल हो गईं। घायलों को परिजन कसया सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने लीलावती, करिश्मा, आरती और श्रीकिशुन की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

इस संबंध में कसया के थानाध्यक्ष डॉ. आशुतोष तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें