तमकुहीराज थाना क्षेत्र के इमिलिया टोला गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज। थाना क्षेत्र के परसौनी बुजुर्ग गांव के टोला इमिलिया में बुधवार को जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्ष के छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी तमकुहीराज भेजवाया, जहां चार लोगों की हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
मंगलवार की शाम तमकुहीराज थाना क्षेत्र के परसौनी बुजुर्ग गांव के इमिलिया टोला में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष के अब्दुल्लाह, सुनीता, इशमुहम्मद और दूसरे पक्ष के फिरोज, लवंगी खातून, बासुदेव घायल हो गए। सूचना पर पहुंची तमकुहीराज पुलिस सभी घायलों को सीएचसी तमकुही भेजवाया, वहां चार लोगों की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसमें सुनीता देवी की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
इस संबंध में एसएचओ तमकुहीराज नीरज कुमार राय ने बताया कि मारपीट की सूचना पर डिबनी बजरवा पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी पहुंचे थे। अभी किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।