फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 5600 शिक्षक कराएंगे बोर्ड परीक्षा, परीक्षा के दौरान मिलेगी 24 घंटे बिजली

Fri, 21 Feb 2025 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित 2025 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा की तैयारी जिला प्रशासन ने तेज कर दी है। एक तरफ शासन के निर्देश पर परीक्षा के दौरान 24 घंटे निर्बाध बिजली देने की तैयारी की जा रही है तो वहीं परीक्षा संपन्न कराने के लिए केंद्रों पर करीब 5600 कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की गई है। इसमें 700 कक्ष निरीक्षक बेसिक शिक्षा परिषद से मंगाए गए हैं। यदि जरूरत पड़ती है तो परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को और बुलाया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में राजकीय, वित्तपोषित और स्ववित्तपोषित समेत कुल 361 माध्यमिक विद्यालय संचालित होते हैं। इसमें से 152 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। 24 फरवरी से शुरू होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा में इस वर्ष 1,13,251 परीक्षार्थी पंजीकृत है। इसमें दसवीं के 30,599 बालक व 29,213 बालिका समेत 59,762 परीक्षार्थी और इंटर के 27,132 बालक व 26,348 बालिका समेत 53,490 परीक्षार्थी में शामिल होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि इस समय बोर्ड परीक्षा की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। डीआईओएस कार्यालय में कंट्रोल रूम बनकर तैयार हो गया है। इसे सभी केंद्रों के सीसीटीवी कैमरों से जोड़ लिए गए हैं। इसी के साथ केंद्रों पर परीक्षक तैनात करने के साथ केंद्र व्यवस्थापक, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक, सेक्टर, जोनल व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनात करने का भी काम शुरू हो गया है। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा कक्ष में निगरानी के लिए प्रति 20 परीक्षार्थी पर एक शिक्षक तैनात होंगे। इस तरह जिले में 5600 से अधिक कक्षा निरीक्षक तैनात किए गए हैं। इसमें से 700 कक्ष निरीक्षक बेसिक शिक्षा विभाग से बुलाए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में बोर्ड परीक्षा शासन से मिले दिशा-निर्देश अनुसार ही कराई जाएगी। इसी के तहत तैयारी की जा रही है। जल्द ही सभी तैयारी पूरी हो जाएंगी।
बोर्ड परीक्षा में अनुचित साधन के प्रयोग, नकल पर अंकुश लगाने, गुणवत्ता, विश्वसनीयता तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वार सहित परीक्षा कक्ष, प्रश्नपत्रों एवं उत्तर पुस्तिकाओं के रखने के लिए स्ट्रांग रूम एवं उनके सीलिंग व पैकिंग रूम में वॉयस रिकाॅर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे एवं रिकाॅर्डिंग के लिए डीवीआर लगाए गए हैं। परीक्षा के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों की वेबकास्टिंग के जरिए मॉनिटरिंग भी की जाएगी। इन उपकरणों को निर्बाध संचालन करने और परीक्षार्थियों को परीक्षा की तैयारी व अध्ययन करने में कोई दिक्कत न हो इसके लिए शासन ने बिजली निगम को 24 घंटे आपूर्ति के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन मनोज कुमार सिंह की ओर से अपर मुख्य सचिव ऊर्जा विभाग उप्र शासन एवं प्रबंध निदेशक उप्र काॅरपोरेशन निगम लिमिटेड लखनऊ को शासन के निर्देश संबंधी पत्र लिखा गया है कि परीक्षा अवधि में बिजली आपूर्ति न कटे। परीक्षा की अवधि समाप्त होने के बाद भी निर्बाध बिजली मिलेगी, ताकि परीक्षार्थियों को प्रकाश के अभाव में परीक्षा की तैयारी करने में कोई दिक्कत न हो।
पडरौना विद्युत उपकेंद्र के एक्सईएन संजय सागर ने बताया कि परीक्षा के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित न हो इसका पूरा ख्याल रखने के निर्देश दिए है। कम से कम ब्रेक डाउन हो इसका प्रयास होगा। यदि कहीं फाॅल्ट होता है तो तत्काल उसे दूर कर सप्लाई बहाल की जाएगी। परीक्षा को लेकर बेहतर बिजली सप्लाई जारी रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें