फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसदीय स्वास्थ्य मेले में 5216 लोगों का किया गया उपचार

विज्ञापन
बुद्धा पार्क में आयोजित दो दिवसीय स्वास्थ्य मेले में लगे स्टालों का निरीक्षण करते कुशीनगर सांसद - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
संसदीय स्वास्थ्य मेले में 5216 लोगों का किया गया उपचार
विज्ञापन

पडरौना। जनपद मुख्यालय स्थित बुद्धा पार्क में शुक्रवार को दो दिवसीय संसदीय स्वास्थ्य मेला का शुरू हो गया। कुशीनगर और देवरिया सांसद इसका उद्घाटन किया। मेले में 5214 मरीजों की जांच कर जरूरी दवाएं मुहैया कराई गईं। शिविर में दिव्यांगों को ट्राईसिकिल दी गई। स्वास्थ्य विभाग ने विभिन्न योजनाओं से जुड़ी प्रदर्शनी भी लगाई है।
कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दूबे और देवरिया के सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने दीप प्रज्वलन कर स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन किया। इसके बाद स्वास्थ्य मेेले में लगे स्टॉलों का निरीक्षण किया और दिव्यांगों को ट्राईसिकिल वितरित की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि इस स्वास्थ्य मेले का उद्देश्य जनपदवासियों को एक ही जगह सभी स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराना है। इस मेला के जरिए योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा। सरकार गरीब परिवारों को पांच लाख रुपये तक की स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करा रही है।
डीएम डॉ. अनिल कुमार सिंह ने कहा कि यह स्वास्थ्य मेला प्रधानमंत्री की प्रेरणा से आयोजित है। इसमें हर प्रकार के विशेषज्ञ उपस्थित हैं। गंभीर बीमारियों की स्थिति में बड़े अस्पतालों में रेफर करने की सुविधा भी की गई है। डीएम ने बताया कि स्वास्थ्य मेला में क्षय रोग, हृदय रोग, चर्म रोग, वेक्टर जनित रोग एवं मानसिक रोग विशेषज्ञों की टीम भी मौजूद है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मेले में 48 स्टॉल लगाए गए हैं। सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष विनय प्रकाश गोंड, सीडीओ आनंद कुमार, सीएमओ डॉ. नरेंद्र प्रसाद गुप्त, कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन लल्लन मिश्र, जयप्रकाश शाही, मारकंडेय शाही, मजीबुल्लाह राही समेत कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें