फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली के लिए कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली के लिए कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल कराने के लिए संयुक्त संघर्ष संचालन समिति एस-4 से जुड़े लोगों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। पेंशन को बुढ़ापे की लाठी बता कर पुरानी पेंशन बहाली की मांग की। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को दिया।
बुधवार को दोपहर बाद जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह की अगुवाई में कलेक्ट्रेट पहुंचे जिले भर के शिक्षकों ने प्रदर्शन कर सरकार विरोधी नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था कर्मचारियों के बुढ़ापे का सहारा है। जीवन भर सरकारी सेवा करने वाले कर्मचारियों को सेवानिवृत्त होने के बाद पेंशन से ही दवा समेत अन्य खर्चों को पूरा करने में मदद मिलती है। महामंत्री छेदी प्रसाद ने कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल कराने के लिए कई बार विभिन्न संगठनों की तरफ से धरना प्रदर्शन समेत अन्य आंदोलन किए गए लेकिन अब तक सरकार ने इस दिशा में कोई सकारात्मक पहल नहीं की। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार कर्मचारियों की मांगें पूरी नही करती है तो सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन के बाद पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू कराने के लिए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान धर्मेंद्र सिंह, सरवर हुसैन, मधेश मिश्रा, विनय कुशवाहा, नसरुल्लाह, विनय प्रकाश सिंह, महेश प्रसाद, बाके बिहारी लाल, मोहम्मद तारिक, रवि कुमार राय, कुंजेश्वर सिंह, विशाल मोहन गोस्वामी, राजेश शुक्ल, श्रीनिवास शर्मा, सुनील कुमार दूबे, अमित कुमार तिवारी, तारकेश्वर शुक्ल, मोलई प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद गौतम, राजेश कुमार मिश्र, संजय कुमार लाल, प्रेमचंद्र गौतम, दिनेश कुमार सिंह, पारस नाथ साहनी, रामनिवास प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें