फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केविंस की राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता अंडर-14 में शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुुुधांशु को मिला बेस्ट ऑफ द प्लेयर का अवार्ड
विज्ञापन

कसया। केंद्रीय विद्यालय संगठन नई दिल्ली की तरफ से चार जुलाई को लखनऊ में आयोजित 49वीं राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता अंडर-14 में सिरसिया खोहिया गांव निवासी सुधांशु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बेस्ट ऑफ प्लेयर का अवार्ड हासिल किया है। संगठन ने सुधांशु को सिल्वर मेडल देकर सम्मानित भी किया है। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के कई राज्यों के केंद्रीय विद्यालयों के बच्चे प्रतिभाग करते हैं। सुधांशु केंद्रीय विद्यालय गोरखपुर में कक्षा आठवीं का छात्र है। इनके मेडल जीतने पर ग्राम प्रधान संवारी देवी, पुरंदर प्रताप यादव, अशोक वर्मा, अनिरुद्ध कुशवाहा, अमरेंद्र, अर्जुन, भीम, जयराम, हिमांशु, प्रिंस, मकसूदन कुशवाहा, कमलेश कुशवाहा, संजय यादव आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें